32 C
Mumbai
Sunday, June 7, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रीय लोजपा ने आकाश यादव को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता!

राष्ट्रीय लोजपा ने आकाश यादव को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता!

उन्होंने कहा कि मेरी बहन और मेरे परिवार को बदनाम किया जा रहा है। मेरी बहन पर राजद सुप्रीमो के परिवार के करीबी लोगों द्वारा दुर्भावनापूर्ण हमले किए जा रहे हैं।

Google News Follow

Related

राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव के साथ अनुष्का यादव की तस्वीर वायरल होने के बाद राजद ने तेज प्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके कुछ ही दिनों के अंदर आकाश यादव को भी उनकी पार्टी ने छह साल के लिए निकाल दिया है।

इसकी जानकारी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) ने पत्र जारी कर दी। आकाश यादव, अनुष्का यादव के भाई हैं। तेजप्रताप के साथ अनुष्का यादव के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आकाश यादव मीडिया के सामने आए थे और राजद नेता तेजस्वी यादव को चेतावनी दी थी।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने निष्कासन से संबंधित पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है। पूर्व सांसद पशुपति पारस ने पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा, “वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए आकाश यादव को रालोजपा के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष से 6 साल के लिए तत्काल रूप से निकाला जाता है।”

हाल ही में तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ अपने रिलेशनशिप को स्वीकार करते हुए फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट किया था। हालांकि, बाद में इसे डिलीट कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने एक्स पर लिखा था कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद इस मामले ने बड़ा तूल पकड़ा और लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बेदखल कर दिया।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद आकाश यादव ने तेजप्रताप यादव का बचाव किया। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए लालू यादव के परिवार से अपनी बहन का नाम लेकर उन्हें अपशब्द कहना बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरी बहन और मेरे परिवार को बदनाम किया जा रहा है। मेरी बहन पर राजद सुप्रीमो के परिवार के करीबी लोगों द्वारा दुर्भावनापूर्ण हमले किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें (लालू के परिवार को) हमारे परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना तुरंत बंद कर देना चाहिए। हम स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से आते हैं। अपनी बहन के खिलाफ लगे हनीट्रैप के आरोपों पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के कारण उनके परिवार को समाज में काफी सम्मान प्राप्त है और अब उन्हें बदनाम करने की कोशिशें बंद की जाएं।

उन्होंने कहा कि उनके फोन में कई रिकॉर्डिंग हैं, जो समय आने पर सच्चाई उजागर कर देंगी, जिससे उनके परिवार को निशाना बनाने वालों को बहुत शर्मिंदगी और परेशानी होगी।
यह भी पढ़ें-

नोएडा में पंकज पाराशर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, 20 लाख वसूली मामला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें