जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। वह राजद की बी-टीम हैं। बिहार चुनाव में वोट काटने के लिए आए हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनके पास न नेता है, न नेतृत्व तैयार हुआ है, और न ही कोई नीति है। वह सिर्फ दावे करते हैं और नीतीश कुमार की कॉपी करते हैं कि घर-घर में सरकारी नौकरी देंगे। बिहार की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है।
उन्होंने कहा कि एनडीए की डबल इंजन वाली सरकार में बिहार का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से मजबूत हो रहा है। नए मेडिकल कॉलेजों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से हर नागरिक को इलाज और आयुष्मान लाभ आसानी से मिल रहा है, जिससे स्वस्थ और सशक्त जीवन की राह आसान हुई है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह रहा है कि जब भी केंद्र में कांग्रेस और बिहार में राजद की सरकार बनी है, तब घोटालों की झड़ी लग गई है। यही है घोटालों का महागठबंधन, जहां परिवारवाद और भ्रष्टाचार ही असली एजेंडा है।
सीबीआई ने एनएचआईडीसीएल निदेशक को रिश्वत लेते पकड़ा, करोड़ों रुपए जब्त!
