30 C
Mumbai
Saturday, January 10, 2026
होमदेश दुनियानीतीश कुमार के बाद इन नेताओं ने ली शपथ, साधा जाति समीकरण

नीतीश कुमार के बाद इन नेताओं ने ली शपथ, साधा जाति समीकरण

जाति समीकरण के आधार पर देखें तो नई सरकार में दो कुर्मी, दो भूमिहार, राजपूत, यादव, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और महा दलित को शामिल किया गया है।

Google News Follow

Related

नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। इसके बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने शपथ ली। रविवार को ही उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री किया था। एनडीए के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने बीजेपी के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उनके साथ आठ और विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

आइये जानते है कौन कौन नेताओं ने शपथ लिया। नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बाद श्रवण कुमार ने शपथ ली। जाति समीकरण के आधार पर देखें तो नई सरकार में दो कुर्मी, दो भूमिहार, राजपूत, यादव, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और महा दलित को शामिल किया गया है।

श्रवण कुमार

श्रवण कुमार जेडीयू के विधायक है और नीतीश कुमार के करीबियों में गिने जाते हैं। वे नालंदा से विधायक हैं। वे नालंदा से सात बार विधायक रहे हैं। पिछले साल उन्होंने कहा था कि यूपी बिहार के लोग इंडिया गठबंधन के तले नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। श्रवण कुमार जेपी आंदोलन के बाद से सक्रिय राजनीति में बने हुए हैं। जनता दल के विभाजन के बाद वे नीतीश कुमार के साथ चले आये थे। समता पार्टी में भी रहे। वर्तमान में वे झारखंड राज्य इकाई के प्रभारी हैं। श्रवण कुमार कुर्मी जाति से आते हैं।

संतोष कुमार

संतोष कुमार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं। पिछले साल उन्होंने जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी हिंदुस्तान आवामी मोर्चा सेक्युलर ( हम) की जेडीयू में विलय होने से बचाने के लिए नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया था बीजेपी समर्थित एनडीए का हिस्सा हो गए थे। बिहार में उथलपुथल के बाद उन्होंने बिहार सरकार अपने दो विधायकों के लिए मंत्री पद की मांग की थी। हम से चार विधायक हैं।संतोष कुमार मुसहर जाति से आते हैं, महादलित कहा जाता है।

सुमित कुमार सिंह

सुमित कुमार सिंह जमुई से निर्दलीय विधायक हैं। वे जेएनयू के छात्र रहे हैं। सुमित कुमार सिंह बिहार के कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह के बेटे हैं। सुमित कुमार सिंह नीतीश कुमार की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वे एनडीए की भी सरकार में मंत्री रहे थे। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने पहली बार चकई विधानसभा से 2010 में चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। 2020 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी बताया जाता है कि वे बिहार एकलौता निर्दलीय विधायक हैं।सुमित कुमार सिंह राजपूत जाति से आते हैं।

बिजेंद्र प्रसाद यादव

बिजेंद्र प्रसाद यादव 77 साल के है और सुपौल से विधायक हैं। विधानसभा में आठवीं बार जीत कर विधायक बने बिजेंद्र प्रसाद यादव जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। बिजेंद्र प्रसाद यादव पार्टी के अध्यक्ष भी रहे हैं। बिजेंद्र प्रसाद यादव तीन साल से सुपौल सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं। उन्होंने पहली बार 1990 में मंत्री बने थे।तब से लेकर अब तक वे दर्जन भर विभागों में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 1967 में अपना राजनीति सफर शुरू किया था। यादव जाति आते हैं।

डॉक्टर प्रेम कुमार

68 साल के डॉक्टर प्रेम कुमार बिहार सरकार में पूर्व कृषि मंत्री रहे हैं। वे फिलहाल गया टाउन विधानसभा सीट से विधायक हैं। डॉक्टर प्रेम कुमार 1990 से गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठ बार चुने जा रहे हैं।डॉक्टर प्रेम कुमार कहार जाति से आते हैं।

विजय कुमार चौधरी

विजय कुमार चौधरी 66 साल के हैं और नीतीश की कुमार के नजदीकी नेताओं में शुमार हैं। वे सराय रंजन क्षेत्र से विधायक है। वे अब तक कई विभागों में मंत्री रह चुके हैं। जेडीयू के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं।विजय कुमार चौधरी 1982 में बैंक की नौकरी छोड़ने के बाद कांग्रेस के टिकट पर दलसिंहसराय से उप चुनाव जीतकर पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 1985 और 1990 में वे कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक रहे हैं। 2005 में वे नीतीश कुमार से जुड़ गए। इसके 2005 में जदयू के टिकट पर सराय रंजन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज किया था। इसके 2015 और 2020 में भी जीत दर्ज किया था। विजय कुमार चौधरी भूमिहार जाति से आते हैं।

ये भी पढ़ें

नीतीश कुमार ही नहीं, ये बिहार के नेता भी पलटी मारने में हैं माहिर, देखें          

ओवैसी ने पूछा, ‘तेजस्वी यादव, अब आप कैसा महसूस कर रहे हैं?’

CM पद की नौवीं बार शपथ लेने वाले नीतीश कुमार के पास कितनी है सम्पत्ति?

कौन हैं बीजेपी के दो डिप्टी सीएम, एक का रहा है लालू और नीतीश से नाता

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,458फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें