29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाएनडीए के कार्यकाल के दौरान बिहार में कोई काम नहीं हुआ :...

एनडीए के कार्यकाल के दौरान बिहार में कोई काम नहीं हुआ : मनोज कुमार!

बिहार के सिवान में प्रधानमंत्री मोदी गए थे, इस दौरान बड़ा आरोप लगाते हुए बिहार की बदहाली का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि पीएम ने बिहार की बदहाली के लिए हाथ का पंजा दिखाया और लालटेन का नाम लिया।    

Google News Follow

बिहार के सासाराम से कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने एनडीए गठबंधन पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल के दौरान बिहार में कोई काम नहीं किया गया। उन्‍होंने राज्‍य की बदहाली और कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए। मनोज कुमार ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा भी किया।

मनोज कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार के सिवान में प्रधानमंत्री मोदी गए थे, इस दौरान बड़ा आरोप लगाते हुए बिहार की बदहाली का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि पीएम ने बिहार की बदहाली के लिए हाथ का पंजा दिखाया और लालटेन का नाम लिया।

उन्‍होंने कहा कि मैं पीएम से जवाब चाहता हूं कि लगभग 20 साल तक भाजपा-जेडीयू ने मिलकर राज्‍य चलाया है। इसके बाद भी कह रहे हैं कि पंजा और लालटेन बदहाली के लिए जिम्‍मेदार हैं।

उन्‍होंने सवाल किया कि एनडीए के कार्यकाल में बिहार के विकास को लेकर क्‍या काम किया गया है। युवाओं को पीटा गया, किसानों का बुरा हाल है। बिहार में बाढ़ बड़ा मुद्दा है, सिवान में लोगों को उम्‍मीद थी कि पीएम बाढ़ को लेकर कुछ बोलेंगे, लेकिन इस मामले में खामोश रहे। एनडीए सरकार के कार्यकाल के दौरान बाढ़, गरीबी और बेरोजगारी नहीं रोक सके तो बिहार के लिए क्‍या किया।

उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि आप शिलान्‍यास और उद्घाटन करें, बहुत अच्‍छी बात है, लेकिन प्रमुख मुद्दों पर भी काम करें तो बेहतर होगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है, सभी संप्रदाय के लोग इंडिया गठबंधन को सपोर्ट करने जा रहे हैं।

बिहार में पेंशन राशि में बढ़ोतरी पर उन्‍होंने कहा कि बिहार में चुनाव आ गया है, यह प्रचार-प्रसार का एक भाग है। चुनाव तक प्रचार करेंगे, उसके बाद भूल जाएंगे। दिल्‍ली में एनडीए गठबंधन ने वादा किया था कि सभी महिलाओं को 2,500 रुपए देंगे, वहां कितनी महिलाओं को यह राशि मिली है। हमने तेलंगाना हो या झारखंड, जितने वादे किए, उसे पूरा किया है, आप जनता को ज्‍यादा समय के लिए बहला नहीं सकते।

उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी के सवाल का चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। उन्‍होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि उनके क्षेत्र में 1 जून 2024 को वोटिंग हुई, शाम के समय दिखाया गया कि वोटिंग 51 प्रतिशत की गई। वहीं, दो दिन बाद पता चला कि वोटिंग 57 प्रतिशत हुई है। ऐसे में हमें तो दुविधा होगी।

यह भी पढ़ें-

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम और राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें