28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियानॉर्वे सांसद हिमांशु गुलाटी बोले- आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक...

नॉर्वे सांसद हिमांशु गुलाटी बोले- आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक साथ आना होगा!

दुनिया ने मानवता के दुष्ट दुश्मनों जैसे आईएसआईएस, अलकायदा और अन्य आतंकी संगठनों को देखा है। इन जैसे संगठनों ने अब भारत में इस क्रूर आतंकी हमले को अंजाम दिया है।

Google News Follow
नॉर्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी ने रविवार को पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एक संयुक्त अंतरराष्ट्रीय लड़ाई का आह्वान किया। गुलाटी ने कहा, “भारत के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले से गहरा सदमा लगा है। मैं सभी पीड़ितों, प्रभावितों व भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने कहा, “हमने देखा कि धर्म के कारण नागरिकों को बेरहमी से मारा गया। मेरे अपने देश नॉर्वे में भी हम आतंकवाद के शिकार हुए हैं और दुनिया ने मानवता के दुष्ट दुश्मनों जैसे आईएसआईएस, अलकायदा और अन्य आतंकी संगठनों को देखा है। इन जैसे संगठनों ने अब भारत में इस क्रूर आतंकी हमले को अंजाम दिया है। हमें एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के रूप में इन दुष्ट ताकतों से लड़ने के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए।”

गुलाटी ने कहा, “मैं एक बार फिर भारत में इस दुखद हमले से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। आइए हम सब मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ें।”

पहलगाम आतंकी हमले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुख और आक्रोश को पैदा किया है। विश्व नेताओं ने एक आवाज में हमले की निंदा की है और आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े होने की अपील की है।

इससे पहले संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार को निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।

पटेल ने एक्स पर लिखा, “एफबीआई कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के सभी पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है। एफबीआई भारत सरकार को अपना पूरा समर्थन देना जारी रखेगी।” उन्होंने आगे कहा, “यह आतंकवाद की बुराइयों से हमारी दुनिया को लगातार होने वाले खतरों की याद दिलाता है।”

आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल – पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में लोगों (ज्यादातर पर्यटक) पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ)’ ने इस हमले को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें-

पूर्व डीजी योगेश चंद्र मोदी का बड़ा बयान: पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान की साजिश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें