26 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमराजनीति30 मई को मोदी सरकार का दूसरा साल होगा पूरा,कैबिनेट में फेरबदल...

30 मई को मोदी सरकार का दूसरा साल होगा पूरा,कैबिनेट में फेरबदल के आसार!

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को मई में केंद्र की सत्ता संभालते हुए सात साल हो जायेंगे। 30 मई को दूसरे कार्यकाल का दूसरा वर्ष पूरा होगा। इस बीच पार्टी ने केंद्र में सत्ता संभालते हुए सात साल होने पर किसी प्रकार का जश्न मनाएगी। वहीं, कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट खाली पदों को जल्द भरा जायेगा। खबर ये भी है कि मंत्रालयों में फेरबदल किया जायेगा। वहीं कई मंत्री अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
अतिरिक्त प्रभार 
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय, मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के पास पर्यावरण मंत्रालय के अलावा भारी उद्योगो का भी प्रभार है।भारी उद्योगों का प्रभार शिवसेना के अरविंद सावंत के छोड़ने के बाद सौंपा गया। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के अलग होने के बाद सावंत पद छोड़ा था। रेल मंत्रालय, मंत्री पीयूष गोयल के पास वर्तमान में उपभोक्ता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है।  यह मंत्रालय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुआ था।  कृषि मंत्रालय, मंत्री नरेंद्र तोमर के पास इस समय ग्रामीण विकास और पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। यानी अभी उनके पास कुल तीन मंत्रालय है। पिछले साल सितंबर में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। यह पद अकाली दल  के अलग होने पर सौंपा गया। इस पद को हरसिमरत कौर बादल संभाल रही थीं।
खेल मंत्रालय, मंत्री किरेन रिजिजू के पास आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है। यह पद श्रीपद नाइक था,लेकिन, जनवरी में एक दुर्घटना में घायल होने के बाद रिजिजू संभाल रहे हैं
ये हैं खाली पद 
अकाली दल ने कृषि कानूनों को लेकर एनडीए छोड़ने का फैसला किया। इसके अलाना सितंबर में सुरेश अंगड़ी के निधन के बाद रेल राज्य मंत्री का पद भी खाली पड़ा है। सरकार ने लोकसभा उपाध्यक्ष पद के लिए भी दो साल से किसी उम्मीदवार का प्रस्ताव नहीं रखा है।  25 मई, 2019 एम थंबीदुरई ने लोकसभा के उपाध्यक्ष पद छोड़ दिया था।
स्वतंत्र प्रभार वाले नौ राज्य मंत्री हैं। इनमें राजकुमार सिंह, मनसुख मांडविया, जितेंद्र सिंह, रिजिजू, हरदीप पुरी और नाइक भी अतिरिक्त मंत्रालयों के साथ राज्य मंत्री हैं।
 
खोया पाया 
राज्य के मंत्रियों की कुल संख्या 23 है। 2019 से तीन सहयोगियों ने शिवसेना, अकाली दल और लोजपा साथ छोड़ दिया है। केवल आरपीआई के रामदास अठावले, एनडीए के सहयोगी है और , मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री हैं। वहीं , नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 2017 में एनडीए में फिर से शामिल हो गई लेकिन केंद्र में इसका प्रतिनिधित्व नहीं है।मंत्रिपरिषद में वर्तमान में 21 कैबिनेट मंत्री हैं।
महासंयोग 
यह भाजपा के लिए यह शुभ संकेत के साथ महासंयोग भी है। 30 मई को भाजपा नीत केंद्र की सरकार को सात साल पूरे हो रहे हैं। जबकि इस तारीख को मोदी सरकार-2 का दूसरा साल पूरा  हो रहा है। लेकिन, पार्टी नेतृत्व ने कोरोना काल में किसी भी तरह का उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है। नेतृत्व इस दौरान बीजेपी शासित राज्यों से कहा है कि इस दिन कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों  के लिए कार्यक्रम आयोजित करे।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,281फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें