28 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिबिहार शिक्षा मंत्री बोल, रामचरितमानस की पोटेशियम साइनाइड से की तुलना  

बिहार शिक्षा मंत्री बोल, रामचरितमानस की पोटेशियम साइनाइड से की तुलना  

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके है।    

Google News Follow

Related

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक बार फिर रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की है। उन्होंने कहा कि जब तक यह रहेगा इसका विरोध करते रहेंगे। हिंदी दिवस पर बुधवार को चंद्रशेखर ने बिहार के हिंदी ग्रंथ अकादमी के कार्यक्रम में कहा कि खाने के 55 तरह के व्यंजन बना दो और उसमें पोटैशियम साइनाइड मिला दो फिर देखो क्या होता है। वही, हाल हिन्दू धर्म ग्रंथों का है। इसलिए, इसका विरोध करते रहेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही नालंदा में उन्होंने मोहम्मद पैगंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया था। जिस पर विवाद हो गया था। इससे पहले भी उन्होंने रामचरित मानस की आलोचना कर चुके हैं।


इनका दिया उदाहरण :
उन्होंने कहा कि रामचरित मानस की आलोचना जीवन भर करते रहेंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि रामचरित मानस  की आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी कर चुके हैं। उन्होंने इस दो बार टिप्पणी की है। उसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि रामचरित मानस  की बाबा नागार्जुन और राम मनोहर लोहिया भी टिप्पणी कर चुके है। बिहार के शिक्षा मंत्री ने इस दौरान रामचरित मानस की अरण्यकांड की एक चौपाई सुनाकर अपनी बातें सिद्ध करने की कोशिश की। “पूजही , विप्र सकल गन हिना, शूद्र न पूजहु वेद प्रवीना” का उल्लेख करते हुए कहा कि क्या इसमें जाती को लेकर गलत बात नहीं कही गई हैं।

पहले भी बिहार के शिक्षा मंत्री दे चुके हैं विवादित बयान:
इससे पहले भी बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि जबतक गटर में उतरने वालो की जातियां नहीं बदल जाती है तबतक देश में आरक्षण और जातीय गणना की जरुरत पड़ती रहेगी।  उन्होंने  रामचरित मानस को बांटने धर्म ग्रंथ बताया था। इसी तरह हाल ही में उन्होंने मोहम्मद पैगम्बर को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया था। वहीं बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि नीतीश कुमार को भी रामचरित मानस में पोटेशियम साइनाइड नजर आता है तो आप भी चख लीजिए।
ये भी पढ़ें 

बिहार के शिक्षा मंत्री का नया ज्ञान! मोहम्मद पैगंबर को बताया मर्यादा पुरुषोत्तम 

कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार, नूंह में तनाव, घर में ही नमाज का आदेश  

12 देश भारतीय रुपये में व्यापार के बारे में बात कर रहे हैं

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत 

अनोखा विरोध, सनातन की डेंगू से तुलना करने पर पैरों के तले रौंदे जा रहे उदयनिधि      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,164फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें