​मुख्यमंत्री ठाकरे​​ ​के समर्थन​ में मात्र​ 16 विधायक !​

17 सांसद एकनाथ शिंदे के सम्पर्क में हैं​|​ ​ठाणे के सांसद राजन विचारे और कल्याण के सांसद श्रिकांत शिंदे गुवाहाटी में मौजूद हैं| वसीम सांसद भावना गवली, पलघर सांसद राजेंद्र गवित, रामटेक सांसद क्रुपाल तुमने ने भी अपना समर्थन दिखाया है|

​मुख्यमंत्री ठाकरे​​ ​के समर्थन​ में मात्र​ 16 विधायक !​

महाराष्ट्र का राजनीतिक रंग पल​-पल बदलता दिखाई दे रहा ​है|​​ सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना में ​खाई बढ़ती जा रही है|​​ प्राप्त​ ​जानकारी के अनुसार​​ शिवसेना के कुल 55 विधायकों में से सिर्फ 16 विधायक अब मुख्यमंत्री​ ​ठाकरे के पक्ष​​ में हैं​| ऐसे में पार्टी में खलबली मची हुई है|​​ इस बीच विधायकों के साथ-साथ अब सांसद भी एकनाथ शिंदे के समर्थन में आते दिखाई दे रहे हैं|​​

सूत्रों में मुताबिक 17 सांसद एकनाथ शिंदे के सम्पर्क में हैं|​ ​ठाणे के सांसद राजन विचारे और कल्याण के सांसद श्रिकांत शिंदे गुवाहाटी में मौजूद हैं| वसीम सांसद भावना गवली, पलघर सांसद राजेंद्र गवित, रामटेक सांसद क्रुपाल तुमने ने भी अपना समर्थन दिखाया है|

बता​ दें कि अब तक एकनाथ शिंदे के खेमे में कुल 48 विधायकों के पहुंचने का दावा उनके समर्थकों की तरफ से किया जा रहा है, जिसमें 7 आज सुबह पहुंचे ऐसा बताया जा रहा है|​​ शिंदे के साथ होटल में अब शिवसेना के 41 और 4 निर्दलीय विधायकों को मिलाकर कुल 45 विधायक हैं|​​ वहीं सीएम ठाकरे के साथ 16 विधायकों को बताया जा रहा है|​​

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: सियासी ड्रामा जारी,सीएम ने सचिवों की बैठक बुलाई    

Exit mobile version