29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाPak: अटल बिहारी वाजपेयी से इमरान को सीख लेनी चाहिए- हामिद मीर

Pak: अटल बिहारी वाजपेयी से इमरान को सीख लेनी चाहिए- हामिद मीर

पाकिस्‍तान की मीडिया में इमरान खान के देश को दिए संबोधन पर चर्चा जोरो पर जारी है।

Google News Follow

​​पाकिस्तान में मचे सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल असेंबली का सत्र तो बुलाया गया है, लेकिन विपक्ष ने आशंका जताई है कि सरकार अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर वोटिंग नहीं करवाना चाहती है। यही वजह है कि विपक्ष ने दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का भी मन बना लिया है। इस बीच पाकिस्‍तान की मीडिया में इमरान खान के देश को दिए संबोधन पर चर्चा जोरो पर जारी है।

पाकिस्तान के वरिष्‍ठ पत्रकार हामिद मीर ने इमरान खान के संबोधन का जिक्र करते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र कि इमरान खान बार-बार भारत का जिक्र कर रहे हैं और उनकी विदेश नीति की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन वो ये भूल गए हैं कि कुछ समय पहले उन्‍होंने ही पीएम नरेन्‍द्र मोदी की हिटलर से तुलना की थी।

उन्‍होंने ये भी कहा कि इमरान खान को भारत से ही सीख लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि भारत के पूर्व प्रधानमंंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ जब विपक्ष अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया था और उन्‍हें इस बात का​​ पता था कि उनके पास सरकार बचाने के लिए एक वोट की कमी है तो उन्‍होंने सदन में ही अपने इस्‍तीफे का एलान कर दिया था।

उन्‍होंने वाजपेयी की तारीफ करते हुए यहां तक कहा कि वो बेहद संजीदा और वरिष्‍ठ नेता था जिन्‍होंने हमेशा ही पाकिस्‍तान से बेहतर संबंधों की वकालत की। वाजपेयी पाकिस्‍तान भी आए और मजार ए पाकिस्‍तान पर भी गए थे। ऐसे में इमरान खान जो भारत की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं वो भारत के वाजपेयी साहब से ही सीख लें।
​​
मीर ने ये भी कहा कि भारत के लोगों की भी पाकिस्‍तान की सियासत पर पूरी नजर लगी हुई है। उन्‍होंने ये भी कहा कि भारत में इमरान खान के संबोधन और उसमें भारत के जिक्र को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी कुछ चल रहा है|

​​यह भी पढ़ें-

UP MLC Election 2022: 12 बजे तक 60.92 प्रत‍िशत वोटिंग मतदान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें