इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा पीएम मोदी को ‘भाई’ कहने पर भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं, हमें उनकी वही एनर्जी और मौजूदगी देखने को मिलती है। मैंने कल उनका इजरायल दौरा भी देखा, जो बहुत शानदार लगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि वह अपने काम में लगे हुए हैं। मैंने भी इसके बारे में पढ़ा है। अमित शाह डीएम, एसएसपी और एसपी और बाकी सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। वह अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।
शराबबंदी कानून की समीक्षा को लेकर मैथिली ठाकुर ने कहा कि जब हम विधानसभा में बैठते हैं तो चर्चा होती है। कौन क्या बोल रहा होता है, हम देखते हैं।
कानून व्यवस्था पर विपक्ष के आरोपों पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि जो भी बातें होती हैं, विधानसभा के अंदर होती हैं, विपक्ष अपनी बात रखता है।
विधानसभा सत्र को लेकर मैथिली ठाकुर ने कहा कि मुझे तो यकीन भी नहीं हो रहा था कि मैं इतने अच्छे से इसमें शामिल हो पाऊंगी। मुझे अपनी विधानसभा के लोगों के सवालों को सदन में उठाना है।
टी20 वर्ल्ड कप: शेफर्ड-होल्डर चमके, वेस्टइंडीज ने बनाए 176 रन!



