27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियापुतिन के भारत आगमन पर दोस्ती भरा स्वागत कर खुश पीएम मोदी!

पुतिन के भारत आगमन पर दोस्ती भरा स्वागत कर खुश पीएम मोदी!

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

Google News Follow
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के भारत आमगम पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अपने दोस्त, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत करके बहुत खुशी हुई। गुरुवार की शाम और शुक्रवार को हमारी बातचीत का इंतजार है। भारत-रूस दोस्ती पुरानी और भरोसेमंद है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन का विमान लैंड हुआ। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों राष्ट्राध्यक्ष एक ही गाड़ी से एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे।

स्वागत समारोह के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा और उसकी सराहना की। नई दिल्ली में उनके स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं, जो महत्वपूर्ण कूटनीतिक संबंध को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने आवास पर पुतिन के लिए डिनर की मेजबानी करेंगे, जो रूसी राष्ट्रपति द्वारा पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी की मॉस्को यात्रा के दौरान की गई मेजबानी की याद दिलाता है।

हैदराबाद हाउस में शुक्रवार को होने वाली औपचारिक बैठक से पहले रूसी राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। पुतिन, महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने इस यात्रा से पहले राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच डिनर के दौरान होने वाली आगामी बैठक को ‘रूसी नेता की यात्रा के प्रमुख बिंदुओं में से एक’ बताया। इस दौरान पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी। पुतिन की भारत यात्रा के दौरान व्यापार और आर्थिक सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उशाकोव के अनुसार, दोनों राष्ट्राध्यक्ष भारत और रूस के बीच 2030 तक आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें-

मटर मतलब सर्दियों का सुपरफूड, सेवन से दिल से लेकर दिमाग तक हो जाए दुरुस्त

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें