28.7 C
Mumbai
Monday, May 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम मोदी मुंबई दौरे पर मेट्रो लाइन-3 और नवी मुंबई एयरपोर्ट का...

पीएम मोदी मुंबई दौरे पर मेट्रो लाइन-3 और नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन!

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 अक्टूबर को दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मुंबई में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के फेज-1 और मुंबई मेट्रो लाइन-3 के अंतिम चरण का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा, पीएम मोदी ‘मुंबई वन’ (Mumbai One) नामक देश के पहले इंटीग्रेटेड कॉमन मोबिलिटी ऐप को भी लॉन्च करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, पीएम मोदी 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे नवी मुंबई पहुंचेंगे। वहां वे करीब ₹19,650 करोड़ की लागत से बने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। लगभग 3:30 बजे वे एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और इसी मंच से मुंबई की अन्य परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

पीएम मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 (Aqua Line) के अंतिम चरण का भी उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना लगभग ₹37,270 करोड़ की लागत से पूरी हुई है। मेट्रो का अंतिम खंड आचार्य अत्रे चौक (वर्ली) से कफ परेड तक जाएगा, जिससे मुंबई की पहली पूर्णत: भूमिगत मेट्रो लाइन पूरी तरह चालू हो जाएगी।पूरी लाइन 33.5 किलोमीटर लंबी है, जो आरई कॉलोनी (उत्तर मुंबई) से कफ परेड (दक्षिण मुंबई) तक फैली हुई है और इसमें 27 स्टेशन शामिल हैं। इसके चालू होने से दक्षिण मुंबई से उपनगरों तक कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

प्रधानमंत्री मोदी “मुंबई वन” ऐप भी लॉन्च करेंगे, जो 11 सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटरों (PTOs) को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ेगा। इनमें मेट्रो, मोनोरेल, लोकल ट्रेनें और बस सेवाएं शामिल हैं — जैसे कि मुंबई मेट्रो लाइन 1, 2A, 3, 7, मुंबई मोनोरेल, नवी मुंबई मेट्रो, मुंबई उपनगरीय रेलवे, BEST, ठाणे, मीरा-भायंदर, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई परिवहन सेवा। यह ऐप यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर ट्रांसफर तक सभी सुविधाएं एक ही जगह प्रदान करेगा।

अपने दौरे में प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र सरकार के STEP (Short-Term Employability Program) की भी शुरुआत करेंगे। यह योजना स्किल, एम्प्लॉयमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप और इनोवेशन विभाग की पहल है। इसे 400 सरकारी आईटीआई और 150 तकनीकी हाई स्कूलों में शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत 2,500 नए प्रशिक्षण बैच शुरू होंगे, जिनमें 364 बैच महिलाओं के लिए विशेष और 408 बैच नई तकनीक, जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), इलेक्ट्रिक वाहन (EV), सोलर एनर्जी और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग।

अपने दौरे के दूसरे दिन, 9 अक्टूबर को, प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लेंगे। दोनों नेता इस अवसर पर मुख्य भाषण (Keynote Address) देंगे। यह आयोजन दुनियाभर के नीति निर्माताओं, केंद्रीय बैंकरों, निवेशकों, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा।

दोनों प्रधानमंत्री भारत-यूके के Comprehensive Strategic Partnership की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जो ‘विजन 2035’ रोडमैप के तहत व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा बनाने पर केंद्रित है।

पीएमओ के अनुसार, दोनों नेता India–UK Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA) पर चर्चा करेंगे और उद्योग जगत से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग के नए अवसरों की खोज करेंगे। साथ ही, वे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

यह भी पढ़ें:

सीजेआई से दुर्व्यवहार माफी के लायक नहीं: बॉम्बे बार एसोसिएशन!

मोटापे का फेफड़ों पर पड़ता है असर, वो समय से पहले बूढ़े हो जाते हैं: अध्ययन!

स्टडी में दावा, जलवायु परिवर्तन से 2023 में हुई एक लाख मौतें!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,106फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें