38 C
Mumbai
Tuesday, March 10, 2026
होमदेश दुनियाकानपुर पहुंचे पीएम मोदी, आतंकी हमले में शहीद शुभम के परिजनों से...

कानपुर पहुंचे पीएम मोदी, आतंकी हमले में शहीद शुभम के परिजनों से मिले!

​ इस दौरान शुभम की पत्नी ऐशन्या और पिता भावुक हो गए। पीएम ने ढांढस बंधाया और कहा कि आतंक के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। एयरपोर्ट पर ही उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या, मां सीमा और पिता संजय द्विवेदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले। शहीद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशन्या मौजूद रहे। शुभम की पत्नी से घटना की जानकारी ली गई। इस दौरान शुभम की पत्नी ऐशन्या और पिता भावुक हो गए। पीएम ने ढांढस बंधाया और कहा कि आतंक के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

शुभम की पत्नी ऐशन्या ने बताया कि पीएम घटना से काफी दुखी थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है। उन्होंने हमारे पूरे विचार को ध्यान से सुना। पीएम पूरी घटना से काफी दुखी थे। पीएम ने हमसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह और पूरा देश हमारे परिवार के साथ हैं। इस घटना से पीएम बहुत दुखी थे। वह भी उतने ही दुखी हैं जितने की हम।

शुभम को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर जब ऐशन्या से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आज वह मौका नहीं था कि शहीद के दर्जे पर बात की जाती। पीएम खुद इतने भावुक थे कि हम उनसे मिलने के लिए दिल से धन्यवाद अदा करना चाहते हैं।

शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि हम 22 अप्रैल की घटना के बाद पीएम मोदी ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। आपकी कार्रवाई से हमें राहत मिली। पीएम ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आतंकवाद का समूल नाश करेंगे।

पीएम मोदी ने शुभम के परिवार के मुखिया के रूप में बात की। उन्होंने कहा कि वह मिलते रहेंगे। पीएम से बात करके गौरव की अनुभूति हो रही है। घटना को लेकर उन्हें गहरा दुख है। पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। शुभम के चाचा ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलकर शुभम का परिवार काफी भावुक था।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान से 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

मेट्रो तापीय परियोजनाओं के अलावा शहरवासियों को पुलों, सड़कों की भी सौगात मिलेगी। इस भव्य आयोजन के माध्यम से सरकार शहर को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। इस रूट पर चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और कानपुर सेंट्रल जैसे 5 नए भूमिगत स्टेशन तैयार किए गए हैं।

इस विस्तार से शहर के लाल इमली, जेड स्क्वायर मॉल, ग्रीनपार्क स्टेडियम, परेड मैदान, बुक मार्केट और सोमदत्त प्लाजा जैसे महत्वपूर्ण स्थान सीधे मेट्रो से जुड़ जाएंगे। अभी तक आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक 9 स्टेशन चालू हैं, और इस विस्तार से मेट्रो सेवा और अधिक सुलभ, सुरक्षित एवं तेज होगी।

प्रधानमंत्री मोदी घाटमपुर में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों और पनकी में एक तापीय विद्युत परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों को स्थायी और भरपूर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। यही नहीं, पनकी पावर प्लांट से कल्याणपुर तक दो नए रेलवे ब्रिज का लोकार्पण भी किया जाएगा।

​यह भी पढ़ें-

तेलंगाना की जनता को भ्रमित न करें रेवंत: अनिल राजभर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,026फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें