27.7 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामायूके दौरे पर खालिस्तानी गतिविधियां और भगोड़ों के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाएंगे पीएम...

यूके दौरे पर खालिस्तानी गतिविधियां और भगोड़ों के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाएंगे पीएम मोदी!

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स III से भी मुलाकात होगी।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (23 जुलाई) को आधिकारिक यात्रा पर यूनाइटेड किंगडम रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात कर भारत-यूके संबंधों के तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इनमें खालिस्तानी चरमपंथियों की मौजूदगी और भारतीय कानून से फरार भगोड़ों का प्रत्यर्पण प्रमुख विषय होंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार (22 जुलाई) को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस द्विपक्षीय बैठक में भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता (FTA) को लेकर भी बातचीत होगी। इसके अलावा दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

विदेश सचिव मिस्री ने कहा, “खालिस्तानी चरमपंथी समूहों और उनके करीबी संगठनों की यूके में मौजूदगी एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसे हमने पहले भी ब्रिटिश अधिकारियों के समक्ष उठाया है और इस बार भी इसे प्रमुखता से रखा जाएगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “यह समस्या केवल भारत की नहीं है, बल्कि यूके जैसे देशों की सामाजिक एकता और व्यवस्था के लिए भी खतरा है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि हमारे साझेदार इसे गंभीरता से लेंगे।”

भारत लंबे समय से ललित मोदी, निरव मोदी और विजय माल्या के प्रत्यर्पण की मांग करता आ रहा है। ये तीनों आर्थिक अपराधों में आरोपी हैं और भारतीय न्याय से बचने के लिए लंदन भाग गए थे। विदेश सचिव ने बताया कि भारत ने इस मुद्दे को लगातार ब्रिटिश अधिकारियों के साथ उठाया है। मिस्री ने कहा, “ये मामले दोनों देशों के बीच चर्चा का विषय रहे हैं और हम लगातार इस पर कानूनी प्रक्रिया के तहत काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि इन भगोड़ों को भारत को सौंपा जाए ताकि कानून अपना काम कर सके।”

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स III से भी मुलाकात होगी। साथ ही वे दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं से संवाद करेंगे ताकि निवेश और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई दी जा सके। ब्रिटेन के बाद प्रधानमंत्री मोदी 25 से 26 जुलाई के बीच मालदीव की यात्रा करेंगे, जहां भारत एक मुक्त व्यापार समझौता और निवेश संधि को लेकर चर्चा कर रहा है।

यह प्रधानमंत्री मोदी का ब्रिटेन का चौथा दौरा होगा और इसमें कूटनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मसलों पर मंथन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

तमिलनाडु: राज्य सरकार ने वाडेल्स रोड को कट्टरपंथी ईसाई प्रचारक का नाम देकर दी श्रद्धांजलि !

चित्तौड़गढ़: विस्फोटक बरामदगी मामलें में NIA ने मुख्य आरोपी के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र!

नाइजर में आतंकी हमला: दो भारतीय नागरिकों की हत्या, एक का अपहरण!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें