30.8 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमराजनीतिविपक्ष की हालत के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, परिवारवाद पर PM का बड़ा बयान     ...

विपक्ष की हालत के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, परिवारवाद पर PM का बड़ा बयान       

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे

Google News Follow

Related

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश चार स्तंभ पर जितने ज्यादा मजबूत होंगे, विकसित होंगे समृद्ध होंगे, उतना ही देश विकसित होगा। देश की महिलाएं, देश का गरीब, देश का किसान, देश का युवा सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि विपक्ष सकारात्मक बहस करता।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि नेता बदल गए लेकिन टेपरिकार्डर वही  बज रहा है, उन्होंने कहा कि विपक्ष पुरानी डफली, पुराना राग अलाप रहा है। चुनाव का समय है कुछ नया निकाल कर लाते। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष की हालत के किये कांग्रेस जिम्मेदार है, उससे ज्यादा ख़राब हालत में खुद कांग्रेस की हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी को आगे बढ़ने नहीं दिया। कांग्रेस ने युवाओं को मौक़ा नहीं दिया।

पीएम मोदी ने परिवारवाद का जिक्र करते हुए कहा कि परिवारवाद वह है, जहां पर एक ही परिवार के लोग पार्टी को चलाते हैं। राजनाथ सिंह और अमित शाह की अपनी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि  किसी परिवार में अपने बलबूते परिजनों के समर्थन से एक से अधिक लोग राजनीति में आते है तो हम उसे कभी परिवारवाद नहीं कहा। उन्होंने कहा कि हम परिवारवाद की बात उसके लिये करते हैं ,जो पार्टी परिवार चलाता है।

जो पार्टी परिवार के लोग को प्राथमिकता देती है ,जो पार्टी सारे निर्णय एक ही परिवार के लोग करते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने बगल में बैठे राजनाथ सिंह और अमित शाह की ओर देखते हुए कहा कि राजनाथ सिंह को को राजनीति पार्टी नहीं है। अमित शाह की कोई राजनीति पार्टी नहीं है। उन्होंने जहां एक परिवार की पार्टी की वही सर्वे सर्वा हैं यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। परिवारवाद की राजनीति सभी के लिए चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें 

चंपई सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, जाने क्या है गठबंधन का समीकरण?

10 फरवरी से जाएंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर मनोज जरांगे पाटिल!

तब साइकिल चला रहे थे अजित पवार-संजय राउत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,406फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें