30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाअखिलेश के जयंत पर तंज से गरमाई सियासत, केशव बोले- माफी मांगें!

अखिलेश के जयंत पर तंज से गरमाई सियासत, केशव बोले- माफी मांगें!

उन्होंने आगे कहा, "उनकी छटपटाहट इसमें भी है कि अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’ भाजपा के साथ है। इसमें कोई शक नहीं है| 

Google News Follow

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पर तंज के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश से जयंत से माफी मांगने की मांग की है।

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, “नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई। यह सोलह आने सच है। लेकिन इस छटपटाहट ने सपा बहादुर अखिलेश यादव का मनोबल ऐसा तोड़ा है कि अपनी ज़ुबान से अगड़ा, पिछड़ा और दलितों में किसी पर भी अपनी लाठी चला देते हैं।”

उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पर घटिया बयान देकर अपनी उसी छटपटाहट को उजागर कर दिया जबकि ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी का सैफई परिवार पर इतना क़र्ज़ है कि सपा बहादुर उसे चुका नहीं सकते। सपा बहादुर को श्री जयंत चौधरी जी से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, “उनकी छटपटाहट इसमें भी है कि अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’ भाजपा के साथ है। इसमें कोई शक नहीं है कि उत्तर प्रदेश की जनता जातिवाद व मुस्लिम तुष्टीकरण में डूबी सपा का बोरिया-बिस्तर समेटकर 2027 में उसे सैफई भेज देगी।”

ज्ञात हो कि अखिलेश यादव ने हाल में जयंत चौधरी का नाम लिए बिना कहा था, ‘कहां-कहां से आ गए थे, चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी..।’

इसके जवाब में जयंत चौधरी ने एक्स पर बिना नाम लिए पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल देते, कोई बात नहीं थी…जाट समाज को टारगेट करना और कहना एबीसीडी हमने सिखाई? मैं इस अहंकार को देख चुका हूं करीब से, और मानता हूं ऐसा आचरण सिर्फ़ पतन लाता है।”

अखिलेश का बयान ऐसे समय आया है जब सपा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के मुद्दे को लेकर अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी है। जयंत के पलटवार के बाद दोनों नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें