33 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमदेश दुनियाप्राण प्रतिष्ठा: भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे प्रभु श्री राम!

प्राण प्रतिष्ठा: भव्य मंदिर में माता सीता संग विराजे प्रभु श्री राम!

मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया। इसके बाद राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया।  राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया।

Google News Follow

Related

रामनगरी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय उस समय जुड़ गया, जब बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। इसी के साथ ही राजा राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए।
रामनगरी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय उस समय जुड़ गया, जब बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। सभी दिशाओं से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंज रही थी। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में पंडितों, आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंखध्वनि और हवन की महक ने एक आध्यात्मिक वातावरण रच दिया था।

इसी के साथ ही राजा राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने इस गरिमामयी क्षण को और भी दिव्य बना दिया।

मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया। इसके बाद राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया।  राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान अयोध्या के 19 संत धर्माचार्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा ट्रस्ट, संघ व विहिप के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरी तरह सम्पन्न हो गया। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष के अनुसार जल्द ही राम मंदिर का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा। कार्यक्रम पूरा होने के बाद सीएम योगी ने प्रणाम किया और रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें-

अनुराग कश्यप की 5 फिल्में अटकीं, बोले- अच्छी फिल्में बनाना आसान नहीं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,174फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें