32 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
होमराजनीति'सुराज' के बहाने 'शुभारंभ' करेंगे पीके, बनाएंगे नई पार्टी लेकिन...

‘सुराज’ के बहाने ‘शुभारंभ’ करेंगे पीके, बनाएंगे नई पार्टी लेकिन…

Google News Follow

Related

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार नई पार्टी बनाने को लेकर लग रही अटकलों को विराम देते हुए कहा कि वह नई राजनीतिक पार्टी नहीं बना रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बिहार जन सुराज को लेकर अपने प्लान के बारे में खुलासे किये। उनके बातचीत ऐसा लगा रहा है कि वे तीन चार माह में नई पार्टी बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जन सुराज से 17 हजार से अधिक लोगों को जोड़ा गया। इसके अलावा  कई लोगों बिहार में बदलाव लाने के लिए चर्चा की जाएगी। जिसके बाद ही नए संगठन के बनाये जाने पर विचार किया जाएगा। प्रशांत किशोर ने इस दौरान 3000 किलोमीटर पैदल यात्रा का भी ऐलान किया। जिसकी शुरुआत वे 2 अक्टूबर को चंपारण से करेंगे।

 प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों में नए जज्बात और नई सोच पैदा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार को नई ऊंचाई पर ले जाना है तो जिस रस्ते पर बिहार चल रहा है उससे बदलाव नहीं हो सकता है। बता दें कि उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था कि वास्तविक मुद्दों को समझने के लिए वह “असली स्वामी, लोगों” की ओर रुख करेंगे। सूत्रों ने संकेत दिया कि प्रशांत किशोर एक नया राजनीतिक संगठन बना सकते हैं। उन्होंने पहले कहा था कि वह चुनाव का हिस्सा बने रहेंगे, लेकिन, अपनी पिछली भूमिका में नजर नहीं आएंगे।
ये भी पढ़ें

‘पहचान लिया न मुझे’, मां : CM योगी ने पूछा सवाल ?

रिजर्व बैंक ने दो साल बाद 0.40 फीसदी बढ़ाया रेपो रेट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,994फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें