29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियावायनाड उप-चुनावों में उतरेंगी प्रिंयका वाड्रा; 'कांग्रेस परिवार की पार्टी है' भाजपा...

वायनाड उप-चुनावों में उतरेंगी प्रिंयका वाड्रा; ‘कांग्रेस परिवार की पार्टी है’ भाजपा के मंत्री का कांग्रेस पर हमला !

खड़गे साहब तो बेचारे नाम के अध्यक्ष हैं, शोपीस आगे रखा हुआ है।

Google News Follow

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर कर पिछले दो चुनावों के मुकाबले के अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का मनोबल मजबूत होता दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस के सुप्रीम नेता राहुल गांधी ने रायबरेली को चुनकर वायनाड में फिर एक बार चुनाव लेने की मांग की है। बता दें की, आने वाले उपचुनावों में वायनाड की सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को उतारने का फैसला लिया है।

कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी-वाड्रा को वायनाड उप चुनाव के लिए मैदान में उतारने से भाजपा नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस को फैमिली की पार्टी कहा है। उन्होंने कहा है की, गांधी परिवार किसी को प्रमोट नहीं करना चाहता है। वो केवल परिवार को ही प्रमोट करना चाहता है। वायनाड में प्रियंका गांधी को उतारकर वो फैमिली मेंबर को ही प्रमोट कर रहे हैं। कांग्रेस वालों को समझ जाना चाहिए आपकी जगह कहा है। जब आगे बच्चों की उम्र हो जाएगी, तो वो बैठेंगे। कांग्रेस में परिवार के अलावा किसी को जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें:

‘वोट जेहाद’ की जांच करें और दुनिया को बताएं कि बीजेपी की हार के लिए मस्जिद से क्या फतवा जारी हुआ था!

बहराइच हत्या कांड: राम गोपाल मिश्रा की हत्या में आरोपी सरफराज और फहीम का एनकाउंटर

दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ

रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी पर भी हमला किया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को वायनाडने संभाला और फिर उसे छोड़कर आ गए। खड़गे साहब तो बेचारे नाम के अध्यक्ष हैं, शोपीस आगे रखा हुआ है। वो सारे इकट्ठा कैंपेन करते हैं, जहां-जहां जाते हैं, कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें