28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाराज्यपाल पद छोड़कर लौटे रघुवर दास, बन सकते हैं झारखंड भाजपा अध्यक्ष! 

राज्यपाल पद छोड़कर लौटे रघुवर दास, बन सकते हैं झारखंड भाजपा अध्यक्ष! 

नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।  

Google News Follow

Related

ओडिशा के राज्यपाल के पद से छह माह पहले इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति में लौटे रघुवर दास को झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद का दायित्व मिल सकता है। वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद से पार्टी के भीतर राज्य में नए नेतृत्व के विकल्पों पर चल रही चर्चा पर अब विराम लगने की संभावना है।

पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इसके बाद रविवार सुबह वह दुमका पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में रघुवर दास के साथ उनकी मीटिंग हुई। ‘बैक टू बैक’ इन दोनों मुलाकातों को पार्टी में संगठनात्मक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने दोनों मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए खुद इसकी तस्दीक की। उन्होंने शुक्रवार की शाम अमित शाह से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।”

दिल्ली से लौटने के बाद मरांडी रविवार को इंटरसिटी ट्रेन से रांची से दुमका पहुंचे और इसके बाद वहां सर्किट हाउस में रघुवर दास के साथ उनकी मुलाकात हुई।

मरांडी ने बताया कि रघुवर दास से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा हुई। रघुवर दास ने दो दिनों से संथाल परगना में सीएम हेमंत सोरेन के इलाके में कैंप कर रखा है। उन्होंने रविवार को हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में “जन चौपाल” भी लगाई।

वह पिछले दो महीने से राज्य के विभिन्न इलाकों का दौरा कर पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर रहे हैं। जिलों में स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में वह हेमंत सोरेन की सरकार पर हमलावर भी हैं।

रघुवर दास के इन दौरों और कार्यक्रमों को राज्य में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं और समर्थकों को नए सिरे से एकजुट करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से संकेत मिलने के बाद ही रघुवर इस तरह सक्रिय हुए हैं।

भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पार्टी ने हाल में संपन्न हुए विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा है। यह तय है कि वह इस पद के साथ प्रदेश अध्यक्ष की दोहरी जिम्मेदारी में नहीं रहेंगे। प्रदेश नेतृत्व संभालने के लिए रघुवर दास को एक बार फिर से आगे करने की तैयारी है। वह पहले भी दो बार झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी वह संगठन में सक्रिय रहे हैं। उनकी पहचान राज्य में पार्टी के सबसे बड़े ओबीसी लीडर के तौर पर रही है। वह राज्य के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री भी रहे, जिन्होंने झारखंड में वर्ष 2014 से 2019 तक पूरे पांच साल भाजपा की सरकार चलाई।

यह भी पढ़ें-

​ईरान-इस्राइल युद्ध: भारत ने तनाव में अपनाई रणनीति, रूस से तेल बढ़ाया​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,308फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें