30 C
Mumbai
Tuesday, March 10, 2026
होमदेश दुनियाराहुल संसद में नही, सड़क पर पूछा सवाल, मणिपुर पर दो या...

राहुल संसद में नही, सड़क पर पूछा सवाल, मणिपुर पर दो या 20 मिनट बोले PM!

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  पीएम मोदी पर बोला हमला                  

Google News Follow

Related

राहुल गांधी एक ऐसा नाम है जो भारतीय राजनीति का कन्फ्यूज और भटका हुआ नेता है। शुक्रवार को उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वे मणिपुर जैसी गंभीर घटना पर संसद में हंस रहे थे जोक बोल रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी मणिपुर के मुद्दे पर केवल दो मिनट ही बोले जबकि संसद में पीएम मोदी 20 मिनट बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर को जलाया जा रहा है और वहां पर दो राज्य बन गए हैं।

बुधवार को राहुल गांधी ने 37 मिनट तक अपने भाषण दिए। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि पीएम मोदी कैसे मणिपुर को जला रहे हैं। राहुल गांधी इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया, अपने पैर में उठे दर्द को बयां किया। लेकिन मणिपुर जाकर लौटे उसकी कहानी नहीं सुनाये? ऐसा नहीं किया। इसके बाद राहुल गांधी चीख चीखकर बस इतना ही बता पाए कि मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की गई। भारत माता की हत्या ही गई। उन्होंने चिल्लाते रहे लेकिन मणिपुर पर सार्थक बातें नहीं रख पाए।
मानसून सत्र में विपक्ष का यह विकृत रूप सभी को हैरान करने वाला है। विपक्ष ने न तो अपनी जिम्मेदारी निभाई, न हीं अपना कर्तव्य ही पूरा कर रहा है। बुधवार को राहुल गांधी जिस मणिपुर पर पीएम मोदी के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं वही राहुल गांधी अपने सवालों का जवाब सुनने के बजाय राजस्थान के दौरे पर चले गए। सवाल यह कि राहुल गांधी के लिए कौन मुद्दा महत्वपूर्ण था मणिपुर का या राजस्थान का दौरा।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी मणिपुर की हिंसा को खत्म नहीं करना चाहते हैं। वे मणिपुर को जलाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अगर सेना को आदेश दिया जाए तो वहां का पूरा तमाशा बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह समस्या दो दिन में समाप्त हो जाएगी। सेना मणिपुर के हालात को दो दिन में काबू कर लेगी। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है, मणिपुर को जलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को मणिपुर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हमने मणिपुर के मैतई समुदाय के इलाके का का दौरा किया तो हमे कहा गया कि अपने सुरक्षा दस्ते में कुकी समुदाय को नहीं ले जा सकते। इसी तरह जब हमने कुकी इलाके का दौरा किया तो हमे बताया गया कि आप अपने सुरक्षा दस्ते में मैतई समुदाय के लोगों को नहीं ले जा सकते।
ये भी पढ़ें        

AAP सांसद राघव चड्डा राज्यसभा से निलंबित, सफाई में जारी किया वीडियो   

राहुल के “फ़्लाइंग किस” पर महिला MLA का विवादित बयान, बुजुर्ग महिला …

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,026फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें