29 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनिया'इंडियन स्टेट' बयान केस में राहुल गांधी को राहत, कोर्ट ने याचिका...

‘इंडियन स्टेट’ बयान केस में राहुल गांधी को राहत, कोर्ट ने याचिका खारिज की!

कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी को फिलहाल कानूनी तौर पर राहत मिल गई है। इसका मतलब है कि अब इस मामले में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। 

Google News Follow

Related

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘इंडियन स्टेट’ बयान मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है।

दरअसल, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने उनके खिलाफ एक याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि राहुल गांधी के बयान से देश की जनता को ठेस पहुंची है। यह देशद्रोह से जुड़ा मामला है। यह केस करीब दस महीनों से कोर्ट में चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

इस मामले में 28 अक्टूबर को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी थी, जिसके बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया।

कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी को फिलहाल कानूनी तौर पर राहत मिल गई है। इसका मतलब है कि अब इस मामले में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

हालांकि, याचिकाकर्ता सिमरन गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई यहीं खत्म नहीं होगी। उन्होंने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही। उनका कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद अभी है।

गौरतलब है कि यह मामला हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता द्वारा दायर की गई उस याचिका से जुड़ा है, जो उन्होंने 23 जनवरी 2025 को एमपी-एमएलए कोर्ट में दाखिल की थी। सिमरन गुप्ता का आरोप था कि राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को एक कार्यक्रम में कहा था कि ‘हमारी लड़ाई भाजपा या आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से है।’

याचिकाकर्ता का कहना था कि राहुल गांधी का यह बयान देश के लोकतांत्रिक ढांचे और सरकारी संस्थाओं पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि इस बयान को गंभीरता से लेते हुए राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

हालांकि, कई महीनों तक चली सुनवाई और बहस के बाद अदालत ने यह याचिका खारिज कर दी, जिससे राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। अब सिमरन गुप्ता ने कहा है कि वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। दरअसल 15 जनवरी को राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी लड़ाई भाजपा या आरएसएस से नहीं, बल्कि ‘इंडियन स्टेट’ से है।

 
यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु: समलैंगिक संबंध के चलते मां ने 5 महीने के बेटे की हत्या की, दोनों महिलाएं गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें