25 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराहुल गांधी की भाषा पाकिस्तान जैसी, ऐसे व्यक्ति का बहिष्कार होना चाहिए:...

राहुल गांधी की भाषा पाकिस्तान जैसी, ऐसे व्यक्ति का बहिष्कार होना चाहिए: गिरिराज सिंह का हमला

"ऐसे व्यक्ति को बिहार की जनता क्यों वोट देगी जो सिर्फ पीएम मोदी को गाली देने के लिए राजनीति करता है?"

Google News Follow

Related

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पाकिस्तान की तरह भारतीय कारवाई को रोकने के लिए सरेंडर कहना अब उनकी सबसे बड़ी सियासी गलती बनने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी की भाषा पाकिस्तान जैसी है और उन्हें देश से बहिष्कृत कर देना चाहिए।’

शुक्रवार (6 जून) को मीडिया से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी का बिहार दौरा सिर्फ दिखावा है। वह न तो सेना का सम्मान करते हैं और न ही राष्ट्र का। उन्होंने भारतीय सेना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का काम किया है।”

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सेना के शौर्य और बलिदान पर सवाल खड़े किए, जो देश की भावना को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति सेना के प्रतीक और सम्मान का अपमान करता है, उसे देशद्रोही नहीं तो और क्या कहा जाए? पाकिस्तान जो बोलता है, वही राहुल गांधी भी बोलते हैं।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी को “बिहार की याद सिर्फ चुनावों के समय आती है, जबकि वह आम दिनों में राज्य और वहां की जनता की चिंता नहीं करते। उन्होंने सवाल उठाया कि, ऐसे व्यक्ति को बिहार की जनता क्यों वोट देगी जो सिर्फ पीएम मोदी को गाली देने के लिए राजनीति करता है?”

गिरिराज सिंह ने 1971 के युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा, “उस समय इंदिरा गांधी नहीं, बल्कि भारत की सेना जीती थी। उस दौर में अटल बिहारी वाजपेयी जैसे विपक्षी नेता भी देश के साथ खड़े थे। लेकिन राहुल गांधी सेना का मजाक बना रहे हैं।” उन्होंने दोहराया कि “ऐसे आदमी का बहिष्कार होना चाहिए, जो राष्ट्रहित की बजाय विपक्ष की राजनीति को तवज्जो देता है।”

राहुल गांधी शुक्रवार (6 जून) को बिहार दौरे पर रहेंगे, ऐसे में इस बयान का असर उनके कार्यक्रमों और राजनीतिक बयानों पर भी देखने को मिल सकता है। बता दें की यह पहली बार नहीं है की राहुल गांधी के बयानों से पाकिस्तान और चीन को अपना उल्लू सीधा करने का अवसर मिला हो। इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को घेरने के चक्कर में भारतीय सेना और सुरक्षाबलों की कार्रवाइयों पर दाग लगा चुकें है- पिछली कार्रवाइयों में सेना से सबूत मांगकर उन्होंने पाकिस्तान को दुनिया के सामने छवि साफ रखने का मौका दिया था।

यह भी पढ़ें:

1 करोड़ का इनामी, कट्टर माओवादी सुधाकर ढेर

आरबीआई ने रेपो रेट में की 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती

एलन मस्क और ट्रंप के बीच का झगड़ा सार्वजानिक, मस्क ने लगाए गंभीर आरोप !

एलन मस्क और ट्रंप के बीच का झगड़ा सार्वजानिक, मस्क ने लगाए गंभीर आरोप !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,235फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें