29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीति"राहुल गांधी खुद को पूरी तरह 'अर्बन नक्सली' की भूमिका में ढाल...

“राहुल गांधी खुद को पूरी तरह ‘अर्बन नक्सली’ की भूमिका में ढाल चुके हैं”

 केशव प्रसाद मौर्य का तीखा हमला

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बुधवार को किए गए एक पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने खुद को पूरी तरह ‘अर्बन नक्सली’ की भूमिका में ढाल लिया है।

केशव मौर्य ने लिखा, “आजादी के बाद से कम्युनिस्टों को ढोते-ढोते कांग्रेस थकी नहीं और अब उसके नए ‘एंग्री यंग मैन’ राहुल गांधी खुद अपने को पूरी तरह ‘अर्बन नक्सली’ की भूमिका में ढाल चुके हैं। न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका में उनका कोई भरोसा नहीं है। यह लोकतंत्र की सेहत के लिए कतई ठीक नहीं है।”

यह पहली बार नहीं है जब उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर इस प्रकार की आलोचना की हो। इससे पहले भी उन्होंने कांग्रेस नेता को “पाकिस्तान का प्रवक्ता” बताते हुए कहा था कि राहुल गांधी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं और उनके बयानों की दिशा अब खुलकर राष्ट्रहित के खिलाफ जाती दिख रही है।

केशव मौर्य ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार भारतीय सेना के खिलाफ बयानबाजी कर सैनिकों के शौर्य और बलिदान का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा, “जब-जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक करता है, तब-तब राहुल गांधी की जुबान पाकिस्तानी हो जाती है। उनकी भाषा और हाव-भाव में विदेशी ताकतों की डिक्टेशन साफ दिखाई देती है।”

मौर्य ने यह भी कहा कि राहुल गांधी का रवैया न तो भारतीय जनभावनाओं के अनुरूप है, न ही वह भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के मूल सिद्धांतों से मेल खाता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि राहुल गांधी देश की संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार अविश्वास जताकर लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी पर भी हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने कौशाम्बी मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी जमकर पलटवार किया था। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, हालिया लोकसभा चुनावों के बाद बदले हुए राजनीतिक समीकरणों और विपक्ष की आक्रामक रणनीति को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अब खुलकर पलटवार की रणनीति अपना रहे हैं। केशव मौर्य के बयानों को भी इसी रणनीतिक ढांचे का हिस्सा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

एलन मस्क ने एपस्टीन फाइल से जुड़ा डोनाल्ड ट्रंप पर लिखा ट्वीट हटाया

राहुल गांधी के खिलाफ बोलना पड़ा महंगा, 6 साल के लिए किया निष्कासित किए गए दिग्विजय के भाई

बेंगलुरु की भगदड़ के लिए RCB और BCCI दोषी: कर्नाटक सरकार !

रेलवे जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर तनाव, तृणमूल समर्थकों का डीआरएम बंगले को घेराव

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें