डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बुधवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री के सैनिकों के प्रति समर्पण, सम्मान और कूटनीति का परिणाम है। यह हमारे जवानों के मनोबल को और ऊंचा करेगा। हमारे देश का नेतृत्व आज मजबूत हाथों में है, जो हर परिस्थिति में सैनिकों के साथ है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सवाल किए जाने पर विजय सिन्हा ने जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बिहार आना स्वाभाविक है, क्योंकि चुनाव का समय है। लेकिन, विपक्ष के नेता की भूमिका में उनकी सजगता नहीं दिखाई दे रही है।
सीजफायर को लेकर विपक्ष के आरोपों पर भी विजय सिन्हा ने टिप्पणी की। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत किसी के दबाव में निर्णय नहीं लेता। उन्होंने कहा कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन जब कोई शांति भंग करता है, तो उसे उसका जवाब उसी की भाषा में दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शब्दों से विश्व को चेताया, लेकिन यदि विपक्ष को वह चेतावनी समझ में नहीं आई, तो उस पर कुछ कहना व्यर्थ है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत अब कमजोर नेतृत्व वाला देश नहीं रहा, अब वह हर चुनौती को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। विपक्ष को देशहित में सोचने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में जिम्मेदारी का निर्वहन सबसे आवश्यक है।
छत्तीसगढ़: कर्रेगुट्टा में 31 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में मिला गोला बारूद



