जो CM पुराना बजट पढ़ सकता है, उसके हाथ में कैसे सुरक्षित होगा राज्य 

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत पर तीखा हमला

जो CM पुराना बजट पढ़ सकता है, उसके हाथ में कैसे सुरक्षित होगा राज्य 
राजस्थान में सीएम गहलोत द्वारा पुराना बजट पढ़े जाने वाले मामले को बीजेपी ने लपक लिया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पेपर लीक के बाद अब बजट लीक कराया गया है। इतना ही नहीं बीजेपी का कहना है कि जिस राज्य का मुखिया पुराना बजट पढ़ सकता है,तो आप समझ सकते हैं उनके हाथ में राज्य कितना सुरक्षित है।
गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सरकार के कार्यकाल का अंतिम पढ़ रहे थे। इस दौरान उनके एक मंत्री ने आकर उनके कान कुछ कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत चौंक गए। मंत्री ने उन्हे बताया कि आप जो बजट पढ़ रहे हैं वह पुराना है। जब तक मुख्यमंत्री को इस बात को अहसास होता विपक्षा ने इस मौक़ा पर सरकार को जमकर घेर रहा है।
बीजेपी नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि आठ मिनट तक सीएम साहब पुराना बजट पढ़ते रहे। इतिहास में ऐसा पहली  बार हो रहा है। मै भी मुख्यमंत्री रह चुकी हूं। मुख्यमंत्री रहने पर मै बजट को अपने हाथों में  लेकर पढ़ती थी। अब जो मुख्यमंत्री प्रदेश के इतने बड़े डाक्यूमेंट को बिना चेक किये ही विधानसभा में आकर बजट को पढ़ सकता है। तो आप समझ सकते हैं कि उनके हाथों में राज्य  कितना सुरक्षित है।
वहीं इस संबंध में  केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मुख्यमंत्री गहलोत को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के बाद अब राजस्थान का बजट भी लीक। गहलोत जी एक काफी अपने पास रखते। ताकि आपको पुराना बजट नहीं पढ़ना पड़ता। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद विपक्ष नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें 

आकार लेने लगा भगवान राम का मंदिर, दिखने लगी है विशालता और भव्यता

पीएम मोदी आज मुंबई दौरे पर, देंगे दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात

जल्द ही मुंबईकर पानी के अंदर चलने वाली बुलेट ट्रेन का अनुभव करेंगे?

Exit mobile version