राजीव चंद्रशेखर बोले, ‘कॉकरोच पार्टी’ अभियान देश अस्थिर करने की साजिश है!

राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।

राजीव चंद्रशेखर बोले, ‘कॉकरोच पार्टी’ अभियान देश अस्थिर करने की साजिश है!

Rajeev-Chandrasekhar-says-the-‘Cockroach-Party-campaign-is-a-conspiracy-to-destabilize-the-country

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘कॉकरोच पार्टी’ को देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ ‘सीमा पार प्रभाव अभियान’ चलाने का आरोप लगाया है।

राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, “कॉकरोच पार्टी की चाल एक और क्लासिक सीमा पार प्रभाव अभियान है, जिसका निशाना भारत और पीएम मोदी की सरकार है।

इसे कुछ स्वार्थी तत्वों ने भारत को अस्थिर करने के लिए डिजाइन किया है और इसमें हमारे विपक्ष के कुछ तत्वों ने भी मदद की है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया, बॉट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस दौर में ‘प्रभाव अभियान’ भारत की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। ये अभियान नकली लेकिन वास्तविक लगने वाले नैरेटिव गढ़कर जनमानस को प्रभावित करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का उदय और आधुनिकीकरण कई देशों को खटक रहा है। उन्होंने लिखा, “कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध, यूएस-ईरान तनाव, ऊर्जा संकट और चीनी आक्रामकता जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने भारत को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखा है। हमारी अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है।”

उन्होंने कहा कि सच्चे नेतृत्व की पहचान संकट के समय देश को संभालने में होती है। कोई हमें पटरी से नहीं उतार सकता। भाजपा नेता ने आक्रामक लहजे में कहा, “कोई कॉकरोच नहीं, कोई ओछा भारतीय विपक्षी नेता नहीं, कोई मोदी-विरोधी जोकर नहीं और न ही कोई विदेशी स्वार्थी तत्व हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति को पटरी से उतार सकता है।”

उन्होंने विकसित भारत का संकल्प दोहराते हुए कहा कि सभी भारतीय मिलकर एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजीव चंद्रशेखर का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना कर रहा है। भाजपा समर्थक इसे ‘विपक्ष की नकारात्मक राजनीति’ के खिलाफ सही जवाब मान रहे हैं जबकि विपक्षी दलों ने इसे ‘विभाजनकारी बयानबाजी’ बताया है।
यह भी पढ़ें- 

लेह में सेना का ‘चीता’ हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे के बाद की तस्वीर वायरल

Exit mobile version