25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियारामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ मिलना भारतीय संस्कृति का गौरव: शुक्ल!

रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ मिलना भारतीय संस्कृति का गौरव: शुक्ल!

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को संस्कृत भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान हेतु प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार-2023’ से सम्मानित किया गया है।

Google News Follow
मानस मर्मज्ञ जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने को बड़ी उपलब्धि करार देते हुए मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि यह सम्मान भारतीय संस्कृति और परंपरा के गौरव का सम्मान है।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को संस्कृत भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान हेतु प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार-2023’ से सम्मानित किया गया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आत्मीय बधाई दी है।

उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, विद्वता और करुणा का अनुपम संगम है। शारीरिक सीमाओं के बावजूद ज्ञान, संस्कृति और संस्कृत साहित्य के संवर्धन हेतु जो कार्य किया है, वह समूचे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका यह सम्मान वास्तव में उस सनातन चेतना का सम्मान है, जो भारत की आत्मा में प्रवाहित होती है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि संस्कृत भाषा और दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जगद्गुरु ने जो अनथक साधना की है, वह एक युगद्रष्टा संत की पहचान है। ज्ञानपीठ जैसा सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान उनके तप और कर्म की स्वीकृति है। यह केवल एक संत का नहीं, अपितु सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति और परंपरा का गौरव है।

उल्लेखनीय है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य जन्म से दृष्टिबाधित होने के बावजूद रामायण, महाभारत, वेद, उपनिषद, दर्शन और संस्कृत साहित्य में अप्रतिम विद्वान हैं। वे अनेक भाषाओं में निपुण हैं और उन्होंने दर्जनों ग्रंथों की रचना की है।

वे तुलसीपीठ, चित्रकूट के अधिष्ठाता हैं और शिक्षा, दिव्यांगजन सेवा व धर्म के क्षेत्र में अनेक संस्थाओं के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। रामभद्राचार्य महाराज ने चित्रकूट में अनेक प्रकल्प चलाए हैं और नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने तथा संस्कृत शिक्षा दिए जाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-

हॉलीवुड: हिंदी सिनेमा से जुड़ाव, भारत में फिल्म बनाना चाहते हैं टॉम क्रूज़!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें