29.6 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबीएमसी​ चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, मुकाबला हुआ और दिलचस्प​!

बीएमसी​ चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, मुकाबला हुआ और दिलचस्प​!

इस बार अनुमानित कुल मतदान प्रतिशत 65 से 68 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है, जो बीएमसी चुनावों के इतिहास में सबसे अधिक माना जा रहा है।

Google News Follow
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में इस बार मतदान ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पूरे दिन चले मतदान के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देर शाम तक भागीदारी ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। चुनावी सूत्रों के मुताबिक, इस बार अनुमानित कुल मतदान प्रतिशत 65 से 68 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है, जो बीएमसी चुनावों के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक माना जा रहा है। 227 सीटों वाली बीएमसी में बहुमत का आंकड़ा 114 है।

मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह 7:30 बजे शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चली। दोपहर 3:30 बजे तक मुंबई में 41.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि उसी समय पूरे महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों में औसत मतदान 41.13 प्रतिशत रहा। वार्ड नंबर 114 (भांडुप) में सबसे अधिक 53.34 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वार्ड नंबर 227 कोलाबा में सबसे कम 15.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंपर वोटिंग का सीधा अर्थ सत्ता परिवर्तन नहीं होता, लेकिन यह जरूर दर्शाता है कि मुकाबला बेहद कड़ा है और कई सीटों पर नतीजे छोटे अंतर से तय हो सकते हैं। रिकॉर्ड मतदान ने इस चुनाव को त्रिकोणीय और कुछ जगहों पर चतुष्कोणीय मुकाबले में बदल दिया है।

मतदान समाप्त होने के बाद आए शुरुआती एग्जिट पोल में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि आधिकारिक चुनाव परिणाम कल, 16 जनवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे।

अनुमानित पार्टीवार वोट शेयर के मुताबिक, शिवसेना (उद्धव गुट) को 28–30 प्रतिशत, भाजपा को 30–32 प्रतिशत, कांग्रेस को 10–12 प्रतिशत, एनसीपी (शरद पवार गुट) को 8–10 प्रतिशत, जबकि एमएनएस और अन्य दलों को मिलाकर 15–18 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

अब सबकी निगाहें मतगणना पर टिकी हैं, क्योंकि भारी मतदान के बाद बीएमसी की सत्ता का फैसला बेहद रोमांचक होने वाला है।

​यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: पुंछ पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर की संपत्ति अटैच की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें