23 C
Mumbai
Friday, January 9, 2026
होमराजनीतिUP election: रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी 'साइकिल' पर हुए सवार  

UP election: रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी ‘साइकिल’ पर हुए सवार  

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज यानी शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस संबंध की जानकारी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने खुद दी। अखिलेश यादव ने मयंक जोशी की पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते हुए कहा कि मयंक जोशी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत हुई है और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बड़ा है।

मालूम हो कि कुछ समय पहले मयंक जोशी सपा मुखिया से मुलाकात की थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि, मयंक जोशी समाजवादी पार्टी ज्वाइन करेंगे। इससे पहले भी  रीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे के लिए टिकट मांग चुकी थी, लेकिन बीजेपी की ओर से  इस पर कोई चर्चा नहीं की गई। अब जबकि उत्तर प्रदेश का चुनाव अंतिम चरण में है। यानी सातवां चरण का मतदान रविवार को होना है। वहीं, वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे, वे अब ठन्डे पड़ गए हैं। उनके घरों से झंडे उतर गए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे, वे अब ठन्डे पड़ गए हैं। उनके घरों से  झंडे उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी छठवें चरण में सभी के छक्के छुड़ा दिए।  इस दौरान अखिलेश यादव ने जनता से समाजवादी पार्टी को जीताने की अपील की।

ये भी पढ़ें 

राहुल और प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ में, एक दिन पहले आई थी ममता

‘गुंडागर्दी’ पर उतरे अब्बास अंसारी, खुलेआम अधिकारियों को दी धमकी 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,472फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें