27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में आरजेडी 25 पर सिमटी, केरल में कांग्रेस का न हो...

बिहार में आरजेडी 25 पर सिमटी, केरल में कांग्रेस का न हो जाए बुरा हाल : तेजप्रताप  

सम्राट चौधरी को बीच में मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि कुछ अंदरूनी मामला हुआ होगा, जिससे नीतीश कुमार ने कुर्सी छोड़ दी।

Google News Follow

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का स्वागत करता हूं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने को कहा है तो अब रोजगार दें।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के पलायन को रोकने पर काम करें। बिहार के लोग बिहार में ही रहकर काम करें। सम्राट चौधरी को बीच में मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि कुछ अंदरूनी मामला हुआ होगा, जिससे नीतीश कुमार ने कुर्सी छोड़ दी।

निशांत कुमार के सक्रिय होने को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि निशांत कुमार भटक रहे हैं। उथल-पुथल में इनको पीस दिया गया। निशांत को राजनीति का अनुभव लेना होगा; उसके बाद ही उनका कुछ हो पाएगा। अगर निशांत को वहां कुछ दिक्कत है, तो वे जनशक्ति जनता दल में शामिल हो जाएं। उनको यहां अच्छा पद दिया जाएगा।

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि महिलाओं की हिस्सेदारी सभी जगह है। महिलाओं का हर जगह सम्मान होना चाहिए। सभी लोगों को महिलाओं का ख्याल रखना होगा।

महिलाओं को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर तेज प्रताप ने कहा कि अभी तो आरजेडी 25 पर सिमट गई है। जिनकी सत्ता है, वो महिलाओं को आगे बढ़ाएं।

तेजस्वी यादव के तमिलनाडु दौरे और केरल में आरजेडी के तीन सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस तरह बिहार में जिस तरह से हुआ, ऐसा न हो कि वहां भी हो जाए।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी ने क्या काम किया है, उनको बताना चाहिए। घुसपैठ को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा ठीक बोल रही है, पश्चिम बंगाल में घुसपैठ तो हो ही गया है। इसको लेकर ममता बनर्जी ने कुछ नहीं किया।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी पार्टी बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रही है। लेकिन हम लोगों ने वहां समर्थन किया है। हमने वहां आंतरिक समर्थन किया है।

नीतीश कुमार को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी को धीरे-धीरे खुद कुर्सी का लालच हो रहा है। वे लालची होते जा रहे हैं। राहुल गांधी को बिहार की गद्दी पर बैठने का मन कर रहा है। राहुल गांधी ने सभी को डीजे पर नचवाया था। नाचना और गाना राहुल गांधी का शौक है।

प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रियंका गांधी ही चला सकती हैं। कांग्रेस को चलाना राहुल गांधी के बस की बात नहीं है। बिहार में महागठबंधन 25 सीट पर सिमट गया।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान के अटक में सोना खनन: जिनकी जमीन उन्हीं पर मुकदमा दर्ज, मचा बवाल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें