29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाईडी ​के हिरासत में संजय राउत, 9 घंटे तक पूछताछ के बाद...

ईडी ​के हिरासत में संजय राउत, 9 घंटे तक पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई!

शिवसैनिक के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। हालांकि इस मामले में ईडी संजय राउत को गिरफ्तार कर सकती है​|​ ​

Google News Follow
संजय राउत पर ईडी अधिकारियों ने कथित पात्रा चॉल घोटाले मामले में आज सुबह 7 बजे से भांडुप में उनके मैत्री आवास पर छापा मारा था। ईडी के अधिकारियों के दरवाजे पर आने के बाद संजय राउत ने उनसे घर आने का कारण पूछा| उन्होंने ईडी के अधिकारियों से पूछा कि संसद के सत्र के बाद मैं जांच के लिए आऊंगा, यह कहने के बावजूद आज आपके आने का क्या कारण है? अधिकारियों ने राउत को छापेमारी का कारण बताया।​ इस दौरान शिवसैनिकों ने नारेबाजी कर कार्रवाई का विरोध-प्रदर्शन करना शुरू किया।
​ईडी ने साढ़े नौ घंटे की पूछताछ के बाद शिवसेना नेता सांसद संजय राउत को हिरासत में लिया है​|​​ संजय राउत को ईडी अधिकारियों ने भांडुप में उनके घर से हिरासत में लिया है और उन्हें ईडी कार्यालय ले जाया जाएगा। वहां उससे और पूछताछ किए जाने की संभावना है।​​ ​इससे पहले संजय राउत के घर के बाहर शिवसैनिकों की भारी भीड़ उमड़ी। ​राउत​​ के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों शिवसैनिकों ​​ने ईडी के खिलाफ नारेबाजी की​|​​उधर, मुंबई में ईडी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है​|​​ सुरक्षा कारणों से कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग ​भी​ की गयी​ है।​
​
ईडी कार्यालय की ओर जाने वाले कुछ रास्तों को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है। संजय राउत को ईडी के दफ्तर लाया गया तो यहां शिवसैनिकों की भारी भीड़ उमड़ सकती है|​ शिवसैनिक के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। हालांकि इस मामले में ईडी संजय राउत को गिरफ्तार कर सकती है​|​ ​
​जानकारी के ​अनुसार​ ईडी की इस टीम में 10 अधिकारी शामिल थे​|​ इनमें से कुछ अधिकारियों ने संजय राउत के घर में दस्तावेजों की जांच की​, जबकि बाकी अधिकारियों ने संजय राउत से पूछताछ की। संजय राउत के घर पर ईडी की छापेमारी के तुरंत बाद शिवसैनिकों की भीड़ भांडुप इलाके में उनके बंगले के बाहर जमा होने लगी. इस दौरान शिवसैनिकों ने नारेबाजी कर कार्रवाई का विरोध किया।
​यह भी पढ़ें-​

पात्रा चॉल घोटाला: ​​​ईडी की कार्रवाई देरी से हुई – नवनीत राणा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें