29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में धारा 144 लागू, राज्यभर में अलर्ट

मुंबई में धारा 144 लागू, राज्यभर में अलर्ट

गृह विभाग ने मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए विधायकों के परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए उनके आवास पर सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है​|​​

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच विरोध प्रदर्शन, तोड़फोड़ की कुछ घटनाओं के बीच मुंबई पुलिस ने धारा 144 लागू ​किया​​ है​|​ ​वहीं महाराष्ट्र पुलिस राज्य में अलर्ट पर है​|​ ​ठाणे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के ​​आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है​|​​ वो इस समय असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में राज्य के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं​|​ ​

खारघर की घटना के पहले ही महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी नेता के पुणे स्थित कार्यालय में की तोड़फोड़ की है​|​​ पुणे में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के बागी विधायक तानाजी सावंत के एक कार्यालय में तोड़फोड़ की, जो इस समय एकनाथ शिंदे गुट के हिस्से के रूप में गुवाहाटी में हैं​|​ ​

विधायकों की सुरक्षा वापस लिए जाने के आरोपों पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, किसी विधायक की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है​|​​ गृह विभाग ने मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए विधायकों के परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए उनके आवास पर सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है​|​​

यह भी पढ़ें-

लोकसभा ​​​उप चुनाव-2022: सपा का ​गढ़ ढहा और रामपुर भी गया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें