29 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनियाशिवपाल सिंह यादव का दावा, 2027 में यूपी में समाजवादी पार्टी सरकार...

शिवपाल सिंह यादव का दावा, 2027 में यूपी में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी!

शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया।

Google News Follow

Related

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल प्रदेश की सरकार में बना हुआ है, इससे जनता काफी परेशान है। जनता बदलाव चाहती है और 2027 में यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया।

उन्होंने कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग का इस्तेमाल सिर्फ वसूली के लिए किया जा रहा है। भाजपा के शासन को करीब नौ साल हो गए हैं और उन्होंने कहीं भी कोई वास्तविक काम नहीं किया है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था से परेशान हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में बुद्धि की कमी है। अगर इनमें बुद्धि होती तो यूपी की जनता परेशान नहीं होती। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा अपनी सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार ही कर सकती है। काम आज तक इनकी सरकार में नहीं हुआ है।

शिवपाल ने दावा किया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। तहसील, थाने, सरकारी कार्यालय में बिना पैसे के काम नहीं हो रहा है। लोगों को मजबूरन पैसा देकर काम कराना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रखने का दावा करने वाली भाजपा सुबह से शाम तक सिर्फ झूठ बोलने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि यहां की जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी लोगों की आवाज बन रही है। लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। लेकिन, जनता की आवाज को मीडिया नहीं दिखा रही है।

सबकी अपनी-अपनी मजबूरियां हैं। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। आए दिन अपराध की घटनाएं हो रही हैं। अब यूपी की जनता बदलाव चाहती है। मैं कहना चाहता हूं कि 2027 में समाजवादी पार्टी की फिर से सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें-

पानी पर सबका हक, उमर अब्दुल्ला के बयान पर चीमा ने जताई आपत्ति!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें