29.2 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमदेश दुनियाराहुल गांधी के महाराष्ट्र आते ही कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री भाजपा...

राहुल गांधी के महाराष्ट्र आते ही कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल!

नंदुरबार के पूर्व संरक्षक मंत्री भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं| वलवी पूर्व खेल मंत्री और कांग्रेस नेता के तौर पर काम कर चुके हैं| पद्माकर वलवी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की बैठक में पहुंचे हैं|

Google News Follow

Related

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुकी है| इस बीच राहुल गांधी के नंदुरबार आते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा| नंदुरबार के पूर्व संरक्षक मंत्री भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं| वलवी पूर्व खेल मंत्री और कांग्रेस नेता के तौर पर काम कर चुके हैं| पद्माकर वलवी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की बैठक में पहुंचे हैं|

राहुल गांधी के महाराष्ट्र पहुंचते ही कांग्रेस को पद्माकर वलवी के रूप में झटका लगा|चन्द्रशेखर बावनकुले ने जानकारी दी है कि वलवी भाजपा में शामिल होंगे| लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गए थे| इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए|

इससे पहले अन्‍य राज्‍यों में भी कांग्रेस को झटका लगा है| लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी रहे उनके पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता लालचंद कटारिया समेत पार्टी के 32 नेताओं ने भाजपा ज्वॉइन कर ली थी| सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की मौजूदगी में राजधानी जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में इन नेताओं का मेगा ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ|

इस बीच राहुल गांधी के नंदुरबार में प्रवेश के बाद आदिवासी भाइयों ने उनका स्वागत किया| कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है|

यह भी पढ़ें-

वसंत मोरे ने राज ठाकरे ​को​ कहा,जय महाराष्ट्र, दिया इस्तीफा! ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,266फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें