26 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं : राम कदम!

सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं : राम कदम!

इस लेख में सोनिया गांधी ने ईरान को भारत का पुराना मित्र बताया है। साथ ही ईरान पर इजरायली हमले की निंदा की है।

Google News Follow
इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के ‘ईरान को भारत का पुराना मित्र’ कहने पर भाजपा नेता राम कदम ने सवाल उठाया है। कदम ने कहा कि सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं है।

सोनिया गांधी का एक लेख कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। इस लेख में सोनिया गांधी ने ईरान को भारत का पुराना मित्र बताया है। साथ ही ईरान पर इजरायली हमले की निंदा की है।

सोनिया गांधी के इस लेख पर भाजपा नेता राम कदम ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने आपत्ति जताते हुए राज्यसभा सांसद की समझ पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ” लगता है कि सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं है, या फिर वह जानबूझकर एक खास धार्मिक समुदाय को खुश करने की कोशिश कर रही हैं।

भारत का रुख हमेशा से बहुत साफ रहा है- भारत पूरी दुनिया में शांति चाहता है। जहां तक प्रधानमंत्री मोदी का सवाल है, वह देश के हित में फैसले लेंगे और सोनिया गांधी को इस बारे में निश्चिंत रहना चाहिए। उनके कार्यकाल में जब मुंबई में हमले होते थे तो यह लोग चुप रहते थे। अब यह लोग विदेश नीति पर बात करेंगे।”

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों से पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। योग भारत का एक अतुल्य खजाना है। प्रधानमंत्री मोदी और हमारे देश के आध्यात्मिक गुरुओं जैसे बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर और कई अन्य लोगों के प्रयासों के कारण आज पूरा विश्व प्राणायाम का अभ्यास कर रहा है। भारत के साथ ही साथ पूरा विश्व योग कर रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर संजय राउत की ओर से सामना में लिखे लेख पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि देवेंद्र फडनवीस बोल चुके हैं कि संजय राउत सिर्फ बोल बचन करते हैं। उनका सामना अखबार रद्दी पेपर है। जिसे उनके कार्यकर्ता ही देखते हैं और पढ़ते हैं।

 
यह भी पढ़ें-

केंद्र ने आरटीएस और डीआरई टेक्नोलॉजी पर इनोवेटिव ‘स्टार्ट-अप चैलेंज’ किया शुरू!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें