29 C
Mumbai
Monday, April 27, 2026
होमदेश दुनियाचुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य!

चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव दो चरण में कराए जाने की घोषणा के बाद भाजपा ने बंगाल चुनाव को लेकर 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार भी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को हराएंगे।

चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव दो चरण में कराए जाने की घोषणा के बाद भाजपा ने बंगाल चुनाव को लेकर 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट के अनुसार, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी दो सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा से सुवेंदु अधिकारी के चुनाव लड़ने पर पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि वे दोनों सीटों पर जीत हासिल करेंगे, इसमें किसी को कोई शक नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में, सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था और टीएमसी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने धांधली के जरिए जीत हासिल की थी। इस बार भी सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को हराएंगे।

सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए समिक भट्टाचार्य ने कहा कि जब से पीएम मोदी की रैली कोलकाता में हुई है और जो अपार जनसमर्थन भाजपा को मिला है, इससे एक चीज तो तय है कि बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई तय है।

दूसरी ओर, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी। हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए पबित्र कर को नंदीग्राम से टिकट दिया गया है, जहां उनका मुकाबला सुवेंदु अधिकारी से होगा।

सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि हम भवानीपुर से सबसे ज्यादा वोटों से जीतने जा रहे हैं। हमारा ध्यान सभी 294 सीटों पर है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

 
यह भी पढ़ें-

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 प्रत्याशियों की लिस्ट! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें