ममता ‘दीदी’ की ओर से तारिक रहमान ‘भाई’ को मिठाई और फूल

ममता ‘दीदी’ की ओर से तारिक रहमान ‘भाई’ को मिठाई और फूल

Sweets and flowers from Mamata 'Didi' to Tariq Rahman 'Bhai'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी ने बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान को फूल और मिठाइयाँ भेजकर बधाई दी।

शनिवार (14 फरवरी) को भेजे गए ये फूल और मिठाइयाँ गुलशन स्थित BNP चेयरपर्सन के राजनीतिक कार्यालय में पार्टी के मीडिया सेल सदस्य अतिकुर रहमान रुमान ने प्राप्त किए। इस अवसर पर गुलशन कार्यालय के विशेष अधिकारी मेहेदुल इस्लाम मेहेदी भी मौजूद थे।

इससे पहले शुक्रवार (13 फरवरी)को ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच X पर एक संदेश जारी कर BNP और उसके नेतृत्व को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा, “बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी तरफ से दिल से बधाई, शुभेच्छा। उन सभी को रमज़ान की अग्रिम मुबारकबाद। इस बड़ी जीत के लिए, मेरे तारिक भाई, उनकी पार्टी और सभी पार्टियों को मेरी बधाई। दुआ है, आप सब ठीक और खुश रहें।”

उन्होंने अपने संदेश में भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों के मजबूत बने रहने की उम्मीद भी जताई।

दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए तारिक रहमान को संसदीय चुनाव में निर्णायक जीत के लिए बधाई दी और इसे महत्वपूर्ण जनादेश बताया।

बांग्लादेश में 13वें जातीय संसद (जतिया संसद) चुनाव और जनमत संग्रह के लिए मतदान गुरुवार (12 फरवरी)को संपन्न हुआ। शुक्रवार को बांग्लादेश निर्वाचन आयोग ने 300 में से 297 सीटों के आधिकारिक परिणाम घोषित किए।

घोषित 297 सीटों में से BNP और उसके सहयोगियों ने 212 सीटों पर जीत हासिल की। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11-दलीय चुनावी गठबंधन को 77 सीटें मिलीं। इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश ने एक सीट जीती, जबकि सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।

इन परिणामों के साथ बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस जीत के राजनीतिक और कूटनीतिक प्रभावों पर नजर रहेगी, खासकर भारत-बांग्लादेश संबंधों के संदर्भ में।

यह भी पढ़ें:

भारत में बनेगी पहली जलमग्न सड़क-रेल सुरंग, ₹18,662 करोड़ के मेगा कॉरिडोर को मिली मंजूरी

IPO आने से ठीक पहले स्काईवेज एयर सर्विसेज दाखिल हुई धोखाधड़ी की FIR

उस्मान तारिक से निपटने के लिए अभिषेक शर्मा की तैयारी; कप्तान सूर्य कर रहें मदद

Exit mobile version