29.1 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियासैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले- पहलगाम आतंकी हमले का हिसाब चुकता होगा!

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले- पहलगाम आतंकी हमले का हिसाब चुकता होगा!

चिश्ती ने कहा, "भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है। इस आतंकी हमले का बदला लिया जाएगा। पाकिस्तान की सेना और हुक्मरान बौखलाए हुए हैं और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं|

Google News Follow
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया। इस घटना को लेकर अजमेर दरगाह के प्रमुख के उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

चिश्ती ने कहा, “भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है। इस आतंकी हमले का बदला लिया जाएगा। पाकिस्तान की सेना और हुक्मरान बौखलाए हुए हैं और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं। हिंदुस्तान अब दुश्मन के घर में घुसकर मारेगा।

हमारे नागरिकों का नाहक कत्ल करने वालों का बदला भारतीय सेना लेगी। इस बार पाकिस्तान में ईद और दीवाली दोनों मनाएंगे और दिवाली के पटाखों की गूंज वहां साफ सुनाई देगी। पाकिस्तान के नेता जज्बाती बयान दे रहे हैं, लेकिन उन्हें ग्राउंड की हकीकत नहीं पता।
भारतीय सेना का लोहा पूरी दुनिया मानती है। जब हमारी सेना अंदर घुसेगी, तो आतंकियों और उनके समर्थकों को सबक सिखाने में देर नहीं लगेगी। अब नहरों में पानी नहीं, बल्कि उन आतंकियों और उनके समर्थकों का खून बहेगा, जिन्होंने नापाक हरकतें कीं।”

उन्होंने कहा, “पूरा देश दुखी है और देशवासियों का खून खौल रहा है। जब-जब उस घटना के वीडियो और बच्चों के बयान सामने आते हैं, तो दुख और गुस्सा स्वाभाविक है। प्रधानमंत्री मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं और देशवासियों की नजरें उन पर टिकी हैं।

प्रधानमंत्री का दुखी और गुस्से में होना स्वाभाविक है। पीएम मोदी देश की पीड़ा को समझते हैं। वे आतंकियों और उनके समर्थकों को सबक सिखाएंगे, ताकि बेगुनाहों की मौत का बदला लिया जाए और देशवासियों के दिल का दुख दूर हो।”

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति को भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने पाकिस्तान से आने वाली आतंकवाद की आवाज को जड़ से खत्म करने का दृढ़ निश्चय जताया।

 
यह भी पढ़ें-

आईपीएल: बूम-बूम बुमराह के दम पर मुंबई की लगातार पांचवीं जीत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें