31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाTamilnadu: राज्य के नगर प्रशासन मंत्री के भाई पर ईडी की गाज़!

Tamilnadu: राज्य के नगर प्रशासन मंत्री के भाई पर ईडी की गाज़!

चेन्नई में TVH ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, अवैध लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में मंत्री के परिवार पर शिकंजा कसता ईडी

Google News Follow

तमिलनाडु की राजनीति में हलचल उस वक्त और तेज हो गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को राज्य के नगर प्रशासन मंत्री के.एन. नेहरू के भाई रविचंद्रन की कंस्ट्रक्शन कंपनी TVH ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापे अवैध वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के चलते डाले गए। ईडी की टीमें चेन्नई के तेनाम्पेट, अलवरपेट, बेसेंट नगर, सीआईटी कॉलोनी और एमआरसी नगर में फैले दस से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सिर्फ कंपनी तक सीमित नहीं, बल्कि मंत्री के परिवार से जुड़े अन्य परिसरों तक भी पहुंच चुकी है। अभी तक आधिकारिक रूप से ईडी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि एजेंसी को बड़ी अनियमितताओं के प्रमाण जुटाने की उम्मीद है।

इससे पहले भी ईडी ने तमिलनाडु में शराब कारोबार से जुड़ी अनियमितताओं पर शिकंजा कसा था। 6 मार्च को राज्य की एकाधिकार शराब एजेंसी TASMAC और उससे जुड़े कई डिस्टिलरीज, ठेकेदारों और डीएमके नेताओं के परिसरों पर छापेमारी की गई थी। उस कार्रवाई में मंत्री वी. सेंथिल बालाजी और डीएमके सांसद एस. जगतरक्षकन के नजदीकी लोगों के ठिकानों पर भी छापे पड़े थे।

सेंथिल बालाजी पहले ही कैश-फॉर-जॉब घोटाले में ईडी की गिरफ्त में आ चुके हैं और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दायर हो चुकी है। तमिलनाडु की डीएमके सरकार पर ईडी का यह लगातार दबाव 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सियासी ताबड़तोड़ घटनाओं का संकेत दे रहा है।

यह भी पढ़ें:

“नीतीश कुमार से वक्फ बिल पर सहमति लेने में भाजपा का षड्यंत्र!”

ग्लोबल ट्रेड वार में पीस रहा है भारतीय शेयर मार्केट; निफ्टी, सेंसेक्स में भारी गिरावट!

अदानी और पतंजलि के बीच यहां होगा कम्पीटिशन !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें