27 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश कांग्रेस अंतर्कलह पर भाजपा तंज, संगठन सृजन से विसर्जन!

मध्य प्रदेश कांग्रेस अंतर्कलह पर भाजपा तंज, संगठन सृजन से विसर्जन!

मध्य प्रदेश भाजपा ने रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कांग्रेस पर तंज कसा।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह की बात कर रही है। भाजपा ने पार्टी के अंदर गुटबाजी और नेताओं के दो खेमों में बंटने का दावा किया है। मध्य प्रदेश भाजपा ने रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कांग्रेस पर तंज कसा। पार्टी ने एक पत्रिका का कटआउट शेयर करते हुए दावा किया कि कांग्रेस का संगठन सृजन अब विसर्जन की ओर।

भाजपा के अनुसार, मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह और गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक (पूर्व मंत्री) ने 26-27 दिसंबर 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफे का मुख्य कारण टैलेंट हंट कार्यक्रम (पार्टी के नए प्रवक्ताओं के चयन) को लेकर अभय तिवारी (मीडिया विभाग के महासचिव/इंचार्ज, कमलनाथ गुट से जुड़े माने जाते हैं) के साथ विवाद बताया जा रहा है।

23 दिसंबर को मुकेश नायक ने 13 सदस्यीय समिति गठित की थी, जिसमें अभय तिवारी को कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। लेकिन, अभय तिवारी ने इसे अधिकृत नहीं मानते हुए रद्द कर दिया और कहा कि ऐसी समिति बनाने का अधिकार केवल सक्षम प्राधिकारी को है। इससे नाराज होकर मुकेश नायक ने इस्तीफा दे दिया और कहा कि नए लोगों को मौका देने के लिए वे पीछे हट रहे हैं।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुकेश नायक का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया है और उन्हें पद पर बने रहने का निर्देश दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह घटना कमलनाथ और अन्य गुटों के बीच चल रही खींचतान का नया उदाहरण है, जिसमें संगठन में समन्वय की कमी साफ दिख रही है।

कांग्रेस के अंदर हो रहे सियासी खींचतान को लेकर भाजपा हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा था कि कांग्रेस बनाम कांग्रेस चरम पर पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें-

भारत में 85 फीसदी हिंदू नहीं रहते, सीएम पर हन्नान मोल्लाह!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें