26.4 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियागरीबों की जमीन होगी कब्जामुक्त, दबंगों पर होगी सख्त कारवाई: मुख्यमंत्री योगी

गरीबों की जमीन होगी कब्जामुक्त, दबंगों पर होगी सख्त कारवाई: मुख्यमंत्री योगी

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गरीबों और जरूरतमंदों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दबंग या भूमाफिया को बख्शा नहीं जाएगा, और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (15 मार्च) सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार हर पीड़ित के साथ है और अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान एक व्यक्ति ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गरीबों, किसानों और कमजोर वर्गों की जमीन की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी जबरन बेदखल नहीं होने दिया जाएगा और जो लोग कानून हाथ में लेकर दबंगई कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

जनता दर्शन में आए कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में जल्द से जल्द मदद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इलाज के लिए जरूरी दस्तावेजों और अनुमोदन की प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो।

जनता दर्शन में कई लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत की, उनके स्कूल और पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। एक बच्ची से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भावुक भी हो गए और उसके माता-पिता से कहा कि वे उसे अच्छी शिक्षा दें, ताकि वह अपने सपने पूरे कर सके।

दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोहराया कि प्रदेश में किसी भी तरह के अपराध, अवैध कब्जे और भूमाफिया के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करेगी और हर जरूरतमंद को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: लातूर में बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले का खुलासा, नौ आरोपी गिरफ्तार!

मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 1.79 करोड़ के 17,495 चालान जारी!

फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन में भाग लेने वाली भारतीय छात्रा का वीजा रद्द, अमेरिका से खुद ही हुई निर्वासित!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें