30.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेट“परम पवित्र भगवा ध्वज…” : देवेंद्र फडणवीस.

“परम पवित्र भगवा ध्वज…” : देवेंद्र फडणवीस.

Google News Follow

पुणे में भारतीय जनता पार्टी का अधिवेशन जारी है। इस अधिवेशन में देश के गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के दिग्गज नेता इक्कट्ठा हुए है। अधिवेशन के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज गुरुपूर्णिमा निमित्त अपने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ‘पवित्र भगवा ध्वज’  के गुरु होने की बात याद दिलाई। देवेंद्र फडणवीस के भगवा ध्वज की याद दिलाते हुए सभी कार्यकर्तओं में भाषण के शुरुवात में ही जोश भर दिया। 

अधिवेशन में उन्होंने कहा, आज गुरुपूर्णिमा है। हम हिंदू  ‘गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु और गुरुदेवोमहेश्वरा गुरु साक्षात परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः’ मानते हैं। गुरु पूर्णिमा के निमित्त अनेक लोग अपने गुरु का दर्शन लेने जाते हैं। महाराष्ट्र में कुछ श्रद्धालु शिरडी जाते हैं, कुछ शेगाव जाते हैं, कुछ अक्कलकोट में गुरु का दर्शन लेने जातें है, महाराष्ट्र में शिक्षक विशेषता से गुरु माऊली का दर्शन करने जाते हैं, इन सभी को गुरु माऊली को वंदन करता हूं। आगे उन्होंने कहा, यहां हम सभी के लिए अपने गुरु और माता समान यह भारतीय पार्टी है। हमें भारतीय जनता पार्टी में एक ही बात सिखाई गई है कि हमारा गुरु ‘ परम पवित्र भगवा ध्वज’ है। यह भगवा ध्वज छत्रपति शिवाजी महाराज का है, प्रिया भगवान प्रभु श्री राम का है, या भगवान प्रभु श्री कृष्ण का है।  यह भगवा ध्वज भारत माता के अखंड भारत का ध्वज है। इसलिए परम पवित्र भागवत मुझको में सहृदय नमन करता हूं। 

आपको बता दें, कि आज गुरु पूर्णिमा के देश में शिक्षा अपने गुरु को वंदन करते हैं। भारतीय जनता पक्ष का मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष 6 उत्सव मनाता है, जिसमें गुरु पूर्णिमा का महत्वपूर्ण उत्सव भी मनाया जाता है। भगवान ध्वज की परंपरा भारत में रामकृष्ण के दूर से चली आ रही है। इसी के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के साम्राज्य का प्रतीक भी यह ध्वज ही रहा है। इसीलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में एकमात्र भगवा ध्वज को गुरु माना जाता है। 

संघ की मान्यता के अनुसार मनुष्य का स्वाभाव स्खलनशील हो सकता है परंतु त्याग के प्रतिक इस भगवा ध्वज का स्खलन नहीं हो सकता। इसीलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में इसे गुरु मानकर गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में सभी स्वयंसेवक भगवा ध्वज के सामने नतमस्तक होकर अपने तन-मन-धन को श्रद्धा के साथ गुरुदक्षिणा में अर्पण करतें है। भारतीय जनता पक्ष संघ परिवार का हिस्सा है। इसीलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिंदुत्व भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनाया है। स्वाभाविक भारतीय जनता पार्टी में भी भगवा ध्वज को गुरु मानने की परंपरा चली आ रही है। 

यह भी पढ़े-

उत्तराखंड: केदारनाथ में बारिश से बड़ा हादसा तीन श्रद्धालुओं की मौत।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें