33 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमदेश दुनियारूसी तेल को लेकर दबाव बनाने वाला अमेरिका अब भारत से खरीद...

रूसी तेल को लेकर दबाव बनाने वाला अमेरिका अब भारत से खरीद की कर रहा अपील

ईरान ने अमेरिकी दोहरे रवैये पर साधा निशाना

Google News Follow

Related

ईरान के विदेश मंत्री ने रूस के तेल को लेकर अमेरिका के दोहरे रवैये की ओर सब का ध्यान खींचा है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ने कभी भारत पर रूसी तेल का आयात कम करने के लिए दबाव बनाया था, लेकिन अब वही अमेरिका भारत समेत अन्य देशों से रूसी कच्चा तेल खरीदने की अपील कर रहा है।

तेहरान ने शनिवार (14 मार्च)को वॉशिंगटन पर रूसी क्रूड से जुड़े फैसलों में पाखंड करने का आरोप लगाया। ईरान का कहना है कि अमेरिका अब देशों को वही तेल खरीदने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिसे रोकने की कोशिश उसने पहले की थी। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि वॉशिंगटन ने कई महीनों तक भारत पर रूस से तेल आयात बंद करने का दबाव डाला था। लेकिन अब ईरान के साथ संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ते दबाव को देखते हुए अमेरिका देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

अराघची ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अमेरिका ने रूस से तेल आयात रोकने के लिए भारत को महीनों तक धमकाया। लेकिन ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्ध के बाद अब व्हाइट हाउस भारत सहित दुनिया से रूसी कच्चा तेल खरीदने की अपील कर रहा है।”

उन्होंने यह बयान फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के संदर्भ में दिया, जिसमें कहा गया है कि तेल की बढ़ती कीमतों से रूस के राजस्व में बड़ा इजाफा हो रहा है।

मध्य पूर्व में जारी युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमतें प्रति बैरल 100 डॉलर से ऊपर पहुंचने के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को 30 दिनों की अस्थायी छूट देने की घोषणा की है। इस छूट के तहत समुद्र में फंसे देशों को रूसी तेल के कार्गो खरीदने की अनुमति दी गई है।

युद्ध के कारण आपूर्ति बाधित होने और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान द्वारा बंद किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेज़ी से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इसी स्थिति को देखते हुए यह अस्थायी छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें:

सुस्ती और कमजोरी से परेशान? इस आयुर्वेदिक मिश्रण से शरीर से निकालें टॉक्सिन और पाएं राहत

‘मित्र देश’ होने के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित मार्ग

होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को अनुमति

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,174फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें