27 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमराजनीति'इन आप-दा वालों की लुटिया, यमुनाजी में ही डूबेगी।' प्रधानमंत्री का आम...

‘इन आप-दा वालों की लुटिया, यमुनाजी में ही डूबेगी।’ प्रधानमंत्री का आम आदमी पार्टी पर निशाना!

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के अभियान के तहत दिल्ली के करतार नगर में एक विशाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाषण की शुरुवात महाकुंभ महापर्व में भगदड़ में हताहत और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त कर की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मंच से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए उन पर वर्षों से कुशासन का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री ने नेतृत्व में बदलाव की मांग करत है। वहीं प्रधानमंत्री ने भाषण की शुरुवात इसी से प्रदूषित यमुना से की।

प्रधानमंत्री ने कहा, आज की भीड़ दिल्ली के जनादेश के दर्शन करा रहा है। जनता का मुड बता रहा है। दिल्ली कह रही है अब आपदा के बहाने नहीं चलेंगे। दिल्ली कह रही है, अब आपदा के फर्जी वादे नहीं चलेंगे। दिल्ली कह रही है अब आपदा की लूट और झूठ नहीं चलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली भाजपा को बधाई देते हुए कहा, दिल्ली भाजपा ने एक शानदार संकल्प पत्र दिल्लीवासियों के चरणों में अर्पित किया है। इस संकल्प पत्र में दिल्ली की महिलाओं के लिए। युवाओं के लिए, स्कुल के बच्चों के लिए, मध्यमवर्ग के लिए, ऑटो चलाने वालों के लिए, दुकानदारों के लिए, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के लिए हर वर्ग के लिए अच्छी योजना लाने के लिए सभी को सार्वजनिक रूप से वायदा किया है, दिल्ली में रहने वाली भाजपा सरकार अपने वायदे पुरे करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, 8 तारीख के बाद जो भी दिल्ली में भाजपा ने किए है वो सरकार बनते ही तय समय सिमा में पुरे किए जाएगें यही ‘मोदी की गारंटी’ है।

दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल के यमुना को हरियाणा द्वारा विषैला किया जाने के बयान पर भी निशाना साधा है। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत देश ऐसा है पशु-पक्षियों को तक को पानी पिलाता है और यह आपदा वाले कह रहे है की ये हरियाणा वाले यमुना में जहर मिलाते है। यह सिर्फ हरियाणा का अपमान नहीं, यह पुरे देश का अपमान है, हमारी संस्कृति का अपमान है, हमारे चरित्र का अपमान है, हमारे संस्कारों का अपमान है। यह वो देश जहां पानी पिलाना धर्म माना जाता है। जहां प्याऊं रखना एक परंपरा है। इस देश में ऐसे लोग हो गए जिन्होंने खुद का घर नहीं बनाया लेकीन गांववालों के लिए कुंवा खोदा या बावड़ी बना दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप को संबोधित करते हुए कहा, “इस देश के लोगों पर इतना झूठा आरोप लगाते हो? चुनाव हारने का ऐसा डर, की कुछ भी बोलो ? मुझे पक्का विश्वास है, ऐसी ओंछी बाते करने वालों को दिल्ली इस बार जरूर सबक सिखाएगी। इन आपदा वालों की लुटिया यमुनाजी में ही डुबेगी।

पीएम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत के दिल में रहने वाले दिल्ली के लोग बेहतर शासन और विकास के हकदार हैं, उन्होंने आप सरकार की कथित अक्षमता और भ्रष्टाचार की आलोचना की। उन्होंने दिल्ली के निवासियों से “डबल इंजन वाली सरकार” चुनने का आग्रह किया, जिसमें शहर के विकास के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारों के बीच सहयोग होगा।

यह भी पढ़ें:
‘इन आप-दा वालों की लुटिया, यमुनाजी में ही डूबेगी।’ प्रधानमंत्री का आम आदमी पार्टी पर निशाना!

Mahakumbh: भगदड़ के बाद भी करोड़ों की संख्या में अमृत स्नान के लिए भक्तगण संगम पहुंचे!

Mahakumbh 2025: 8495 नए सैनिक 2300 महिलाएं शामिल; विशाल हुई नागा अखाड़ों की सेना!

मोदी ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा है,“21वीं सदी ने पहले ही 25 साल पूरे कर लिए हैं, फिर भी कांग्रेस और आप ने दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली पूरे देश के लिए एक आदर्श बनने की हकदार है, लेकिन यह केवल एक मजबूत, स्थिर सरकार के साथ ही हो सकता है।”

बता दें की दिल्ली के विधानसभा चुनाव 5 फरवरी, 2025 को होने हैं, इसी उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पब्लिक मीटिंग बुलाई गई थी।

यह भी देखें:

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें