29.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमराजनीतिटीएमसी में आपसी विवाद: कल्याण बनर्जी का महुआ मोइत्रा पर निजी हमला,...

टीएमसी में आपसी विवाद: कल्याण बनर्जी का महुआ मोइत्रा पर निजी हमला, कहा-“उसने एक परिवार तोड़ा”

कोलकाता गैंगरेप मामलें में कल्याण बनर्जी के शर्मनाक बयान पर महुआ मोइत्रा ने साधा था निशाना।

Google News Follow

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो वरिष्ठ सांसदों कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच जुबानी जंग एक बार फिर सार्वजनिक हो गई है। कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में मोइत्रा द्वारा अपनी ही पार्टी के नेताओं की आलोचना के बाद अब बनर्जी ने उनकी निजी जिंदगी पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘सबसे बड़ी महिला-विरोधी’ करार दिया।

कल्याण बनर्जी ने महुआ पर हमला बोलते हुए कहा, “महुआ हनीमून से वापस आई है और मुझसे लड़ने लगी है! वह मुझे महिला-विरोधी कहती है, लेकिन क्या खुद उसने एक महिला को चोट नहीं पहुंचाई? उसने एक ऐसे पुरुष से शादी की जो 40 साल से शादीशुदा था और 65 साल का है।”

यह इशारा महुआ मोइत्रा की शादी ओडिशा के पूर्व बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा से जुड़ा बताया जा रहा है। बनर्जी ने आगे कहा, “एक ऐसी सांसद जो संसद से नैतिकता उल्लंघन के आरोप में निष्कासित हो चुकी है, वह मुझे उपदेश दे रही है। वह सिर्फ अपना भविष्य सुरक्षित करना और पैसा कमाना जानती है।”

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में गैंगरेप की घटना के बाद कल्याण बनर्जी ने कहा था कि, “अगर कोई लड़की गलत संगत में जाती है, तो इसका परिणाम तो होगा ही। पुलिस हर जगह तो नहीं रह सकती।” इसे लेकर महुआ मोइत्रा ने X (पूर्व ट्विटर) पर अपनी पार्टी की आलोचना की और लिखा – “भारत में स्त्री-विरोधी सोच पार्टी की सीमाएं नहीं देखती। फर्क बस इतना है कि TMC ऐसी घटिया टिप्पणियों की निंदा करती है – चाहे वो कोई भी करे।” TMC ने भी अपने आधिकारिक बयान में बनर्जी और विधायक मदन मित्रा के बयानों से खुद को अलग करते हुए कहा कि “ये टिप्पणियां उनकी व्यक्तिगत राय हैं और पार्टी इनसे सहमत नहीं है।”

यह पहली बार नहीं है जब महुआ और बनर्जी आमने-सामने आए हों। 4 अप्रैल 2025 को दोनों ECI कार्यालय में भी तीखी बहस में उलझ गए थे, जब महुआ का नाम कथित तौर पर पार्टी के ज्ञापन से हटा दिया गया था। इस दौरान मोइत्रा ने कथित तौर पर सुरक्षा कर्मियों से कहा था, इन्हें गिरफ्तार करो। बाद में एक व्हाट्सएप चैट लीक हुआ जिसमें कल्याण बनर्जी ने महुआ को वर्सेटाइल इंटरनेशनल लेडी कहकर तंज कसा था।

TMC जहां एक ओर बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी के रूप में गैंगरेप जैसी जघन्य घटना पर घिर रही है, वहीं उसके नेता आपसी हमलों में उलझे हुए हैं। कल्याण बनर्जी का महुआ मोइत्रा पर निजी हमला और महुआ का पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर स्त्री-विरोधी सोच की आलोचना से TMC के भीतर आंतरिक कलह और वैचारिक मतभेद अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच चुके हैं। यह घटनाक्रम महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर विषयों पर टीएमसी की राजनीतिक जिम्मेदारी और आचरण को लेकर गहरे सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें:

‘सरदार जी 3’ विवाद: दिलजीत दोसांझ के समर्थन में उतरे भाजपा नेता !

अमेरिकी सीनेट में पारित हुआ ‘बिग ब्यूटीफुल बिल, जीत पर ट्रंप का जश्न !

कोलकाता गैंगरेप मामला: कल्याण बनर्जी के शर्मनाक बयान पर महुआ मोइत्रा का तंज़ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें