29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिकी सीनेट में पारित हुआ ‘बिग ब्यूटीफुल बिल, जीत पर ट्रंप का...

अमेरिकी सीनेट में पारित हुआ ‘बिग ब्यूटीफुल बिल, जीत पर ट्रंप का जश्न !

रिपब्लिकन एजेंडे को मिली मजबूती

Google News Follow

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है। उनके बहुचर्चित ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को अमेरिकी सीनेट में 51-49 के अंतर से पास कर दिया गया है। ट्रंप ने इस सीनेट वोट को रिपब्लिकन पार्टी की “महान जीत” बताया है और अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर खुशी जाहिर की है। ट्रंप ने लिखा, “आज रात हमने सीनेट में ‘ग्रेस, बिग, ब्यूटीफुल बिल’ के साथ एक ग्रेट विक्ट्री देखी। यह संभव नहीं होता अगर सीनेटर रिक स्कॉट, माइक ली, रॉन जॉनसन और सिंथिया लुमिस ने शानदार काम न किया होता।”

उन्होंने आगे कहा, “एक राष्ट्रपति के रूप में मैं गर्व महसूस करता हूं और इन नेताओं के साथ मिलकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाने, सीमा सुरक्षा को कड़ा करने, सेना और पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए लड़ने, मेडिकेड की सही दिशा में उपयोग सुनिश्चित करने और दूसरे संशोधन की रक्षा करने के लिए तत्पर हूं। गॉड ब्लेस अमेरिका और मेक अमेरिका ग्रेट अगेन!”

यह विधेयक ट्रंप के पहले कार्यकाल (2017) में किए गए टैक्स कट्स को आगे बढ़ाने और बॉर्डर सिक्योरिटी, आव्रजन नियंत्रण, सेना के खर्च, और वित्तीय अनुशासन जैसे प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता देने की दिशा में लाया गया है। इसमें ट्रंप की “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” नीति की झलक साफ देखी जा सकती है।

हालांकि, बिल पर वोटिंग के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसद – थॉम टिलिस, रॉन जॉनसन और रैंड पॉल – ने डेमोक्रेट्स का साथ देते हुए 94-पेज के बिल को पास करने से पहले उसे पढ़े जाने की मांग की।

अब यह बिल आगे की प्रक्रिया के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जाएगा, जहां इसे लेकर एक बार फिर बहस और वोटिंग होगी। रिपब्लिकन पार्टी इसे अगले चुनाव से पहले एक नीतिगत जीत के रूप में प्रचारित कर रही है, जबकि डेमोक्रेट्स इसमें टैक्स रियायतों को लेकर असहमति जता रहे हैं।

‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ का पारित होना ट्रंप के लिए न सिर्फ चुनावी मुद्दा बल्कि उनकी वापसी की रणनीति का एक मजबूत आधार बन सकता है। जहां एक ओर रिपब्लिकन इसे राष्ट्रवादी और आर्थिक सुधार का प्रतीक मान रहे हैं, वहीं डेमोक्रेट्स इसे धनी वर्ग को फायदा पहुंचाने वाला कदम बता रहे हैं। अमेरिका की राजनीति में आने वाले समय में यह बिल एक बड़ा बहस का मुद्दा बन सकता है।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश में हिंदू महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल।

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ से मचा कोहराम: 3 श्रद्धालुओं की मौत, 12 ICU में भर्ती!

‘सरदार जी 3’ विवाद: दिलजीत दोसांझ के समर्थन में उतरे भाजपा नेता !

रूस के बड़े हमले में पायलेट समेत यूक्रेनी F-16 फाइटर जेट ढेर !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें