32 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाबंगाल की कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए बदलनी होगी सरकार: धर्मेंद्र...

बंगाल की कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए बदलनी होगी सरकार: धर्मेंद्र प्रधान!

हार के डर से ममता बनर्जी घबरा गई हैं और संवैधानिक संस्थाओं को गालियां दे रही हैं। बंगाल में कानून-व्यवस्था अच्छी नहीं है, इसे ठीक करना होगा और सरकार बदलनी होगी।

Google News Follow

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बारानगर से भाजपा उम्मीदवार सजल घोष के समर्थन में चुनावी प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल का माहौल भाजपा के पक्ष में है और बंगाल की कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए सरकार बदलनी होगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बंगाल में चुनाव निष्पक्ष तरीके से होने चाहिए. क्योंकि ममता बनर्जी के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। उन्होंने लोगों के लिए काम नहीं किया है और उन्हें धोखा दिया है, इसलिए लोग उनके खिलाफ हो गए हैं।

हार के डर से ममता बनर्जी घबरा गई हैं और संवैधानिक संस्थाओं को गालियां दे रही हैं। बंगाल में कानून-व्यवस्था अच्छी नहीं है, इसे ठीक करना होगा और सरकार बदलनी होगी।

विपक्षी दलों द्वारा महिलाओं के आरक्षण का विरोध किए जाने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि वे खुद एक महिला हैं, लेकिन वे नहीं चाहती हैं कि आधी आबादी को हक मिले। भाजपा महिलाओं को आरक्षण दिलाकर रहेगी।

उन्होंने एक्स पोस्ट में बताया कि बारानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सजल घोष के समर्थन में बारानगर में शोभा यात्रा के दौरान लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखकर मैं बहुत अभिभूत हूं। सड़कों पर जो गर्मजोशी और पक्का इरादा दिखाई दे रहा है, वह बदलाव की बढ़ती चाहत को दिखाता है।

एक ऐसा बदलाव जो गरिमा, सुरक्षा और जवाबदेह शासन पर आधारित है। टीएमसी द्वारा भाजपा के इरादों को गलत तरीके से पेश करने की बार-बार की कोशिशों के बावजूद पश्चिम बंगाल के लोग डर और फूट की राजनीति को लगातार नकार रहे हैं और ऐसे नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं जो उनकी उम्मीदों को समझता है।

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे लिखा कि ममता दीदी चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, वे बंगाल की जनता को गुमराह करने में कामयाब नहीं होंगी। इस बार बंगाल की जनता ही इस महान धरती का भविष्य तय करेगी। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुरक्षा, अवसर, पहचान के सम्मान और समावेशी विकास के माध्यम से बंगाल की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें-

मल्लिकार्जुन खड़गे की फिर फिसली जुबान; प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘आतंकवादी’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें