33 C
Mumbai
Thursday, May 21, 2026
होमक्राईमनामा2021 हिंसा मामले में तृणमूल पार्षद देबराज चक्रवर्ती पुलिस हिरासत में

2021 हिंसा मामले में तृणमूल पार्षद देबराज चक्रवर्ती पुलिस हिरासत में

अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाते हैं देबराज चक्रवर्ती

Google News Follow

Related

तृणमूल कांग्रेस के पार्षद और राजारहाट-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा गायिका-राजनेता अदिति मुंशी के पति देबराज चक्रवर्ती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले देबराज चक्रवर्ती की औपचारिक गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस ने अभी तक नहीं की है।

बताया जा रहा है कि उन्हें 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में मंगलवार रात हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार, उनसे पूछताछ अभी जारी है और यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज एक पुराने मामले के आधार पर की गई है।

यह मामला 2021 के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई हिंसा से जुड़ा है। उसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रोसेनजीत बिस्वास की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। आरोप लगाया गया था कि उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया। उस समय इस घटना ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था और इसे चुनाव बाद की हिंसा के प्रमुख मामलों में शामिल किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, देबराज चक्रवर्ती को इसी पुराने मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वह बिधाननगर नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस बीच, भाजपा को बहुमत मिलने के बाद कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर देबराज चक्रवर्ती की कथित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में अदिति मुंशी को राजारहाट-गोपालपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें मतगणना केंद्र के बाहर भावुक होकर रोते हुए देखा गया था। उस समय उन्होंने और उनके पति ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया था।

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस नेताओं की कथित अवैध और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सक्रिय कार्रवाई कर रही है और कानून उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रहे तृणमूल नेताओं के खिलाफ भी कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

मेक इन इंडिया की कामयाबी: चांदीपुर में ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण, अचूक सटीकता ने रचा इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को दी ‘मेलोडी’ की भेंट

इंस्टाग्राम के जरिए आतंकी भर्ती करने वाले हमराज शेख को 7 साल की सजा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,511फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें