32 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम मोदी को ट्रंप की बधाई, गिरीश महाजन ने मजबूत होते संबंध...

पीएम मोदी को ट्रंप की बधाई, गिरीश महाजन ने मजबूत होते संबंध बताए!

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण देश को नई दिशा देने वाला है। महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने अनेक योजनाएं शुरू की हैं। 

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री गिरीश महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी का दृष्टिकोण देश को नई दिशा देने वाला है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को बधाई देने पर उन्‍होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध और अधिक सुदृढ़ हो रहे हैं।

महाजन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बधाई दी। यह इस बात का प्रतीक है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध और अधिक सुदृढ़ हो रहे हैं। आज भारत की पहचान विश्व मंच पर और भी ऊंची हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण देश को नई दिशा देने वाला है। महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने अनेक योजनाएं शुरू की हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, परिवार को सशक्त करने और समाज को प्रगतिशील दिशा देने हेतु प्रधानमंत्री लगातार कार्यरत हैं। यही कारण है कि देश की महिलाओं में प्रधानमंत्री के प्रति विशेष विश्वास और सम्मान है।

गिरीश महाजन ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने कभी अपना जन्मदिन व्यक्तिगत रूप से नहीं मनाया। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपना दिन सेवा और जनकल्याण को समर्पित किया है। 75वें जन्मदिन पर देशभर में ‘गरीब कल्याण कार्यक्रम’ के रूप में अनेक सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

यह वास्तव में लोगों की सेवा को समर्पित जन्मदिन है। अंत में मंत्री महाजन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के बड़े राष्ट्रों के साथ दोस्ती और साझेदारी के नए अध्याय लिख रहा है। हम सबको गर्व है कि आज देश ऐसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें-

शबाना आजमी ने पेट्रोल पंप से शुरुआत कर जीते पांच नेशनल अवॉर्ड्स!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें